09:19 AM, 10-Jan-2026
7 जनवरी से विरोध प्रदर्शनों में आई तेजी
नीति अनुसंधान संगठन इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के अनुसार, 7 जनवरी से ईरान में विरोध प्रदर्शनों की संख्या और तीव्रता में वृद्धि हुई है, जिसमें तेहरान जैसे प्रमुख शहर और उत्तर-पश्चिमी ईरान भी शामिल हैं। थिंक टैंक ने आगे कहा कि शासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, जिसमें कम से कम एक प्रांत में विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) की जमीनी सेना का उपयोग करने जैसा कदम भी शामिल है।
09:02 AM, 10-Jan-2026
Iran Protests LIVE Updates: ईरान में विरोध-प्रदर्शन जारी, पुलिस की गोलीबारी में 217 मौतों का दावा
ईरान में मौत के आंकड़े छिपाए, 217 मौतों का दावा
तेहरान के एक डॉक्टर ने टाइम मैगजीन को बताया कि राजधानी तेहरान के सिर्फ छह अस्पतालों में ही कम से कम 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है, जिनमें से अधिकतर मौतें गोलियां लगने से हुई हैं, क्योंकि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। डॉक्टर ने अधिकारियों से बदले की कार्रवाई के डर से नाम न बताने की शर्त पर मामले की जानकारी दी। हालांकि टाइम मैगजीन ने इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।











