नई दिल्ली. ‘एक लड़का है एक लड़की है’ 90 के दशक के टॉप रोमांटिक गानों में से एक है. यह अजय देवगन-तब्बू की फिल्म ‘विजयपथ’ का गाना है जो सिर्फ म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि उस दौर के हर कॉलेज जाने वाले लड़के-लड़की का एंथम बन गया था. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और शरारत है. अलका याग्निक और उदित नारायण की मखमली आवाज और आनंद-मिलिंद के म्यूजिक ने इसमें ऐसी जान फूंकी कि आज भी जब यह रेडियो या यूट्यूब पर बजता है, तो लोग गुनगुनाने लगते हैं. गाने के बोल बहुत ही आसान और सीधे हैं, जो एक-दूसरे के प्रति बढ़ती हुई उस मासूम मोहब्बत को दिखाते हैं, जिसे कहने में थोड़ी हिचकिचाहट और थोड़ी मस्ती होती है. एक तरफ अजय का वो शर्मीला अंदाज और दूसरी तरफ तब्बू की सादगी और चुलबुलापन. दोनों ने मिलकर इस गाने को एवरग्रीन बना दिया.
![]()











