नई दिल्ली. ‘नजर जिधर-जिधर जाए’ गाना सुनते ही जेहन में 90 के दशक की सादगी और रोमांस ताजा हो जाता है. यह सुपरहिट गाना 1994 की फिल्म ‘साजन का घर’ का है, जिसे आज भी सदाबहार गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाता है. इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक की जादुई आवाजों ने सजाया है, जो उस दौर की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती थी. गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी मेलोडी और लिरिक्स (बोल) हैं, जिन्हें समीर ने लिखा था. यह गाना ऋषि कपूर और जूही चावला पर फिल्माया गया है. गाने के बोल इतने प्यारे हैं कि ये एक प्रेमी के दिल की बेचैनी और हर तरफ अपने साथी को देखने के अहसास को बखूबी बयां करते हैं. नदीम-श्रवण के संगीत ने इस गाने को उस साल का चार्टबस्टर बना दिया था. आज भी जब यह गाना कहीं बजता है, तो लोग अपनी यादों में खो जाते है.
![]()










