Last Updated:
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. हाल ही में रश्मिका मंदाना ने फिल्म के फ्लॉप होने और स्क्रिप्ट में हुए बदलावों पर खुलकर बात की है. रश्मिका का कहना है कि उन्हें जो कहानी सुनाई गई थी, वह पर्दे पर दिखने वाली फिल्म से काफी अलग थी. एक्ट्रेस ने माना कि फिल्म बनने के दौरान हुए बदलावों की वजह से सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री और कहानी का असर वैसा नहीं रहा जैसा सोचा गया था. 200 करोड़ में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लागत भी नहीं निकाल पाई थी.
नई दिल्ली. साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सलमान खान के साथ सिकंदर फिल्म में काम किया था. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी. इस बीच रश्मिका मंदाना का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा गरम कर दी है. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे फिल्म के बनने के दौरान कई चीजें बदल गईं, जो उन्हें स्क्रिप्ट में सुनाई गई थी.
![]()










