उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके में एक युवक द्वारा अपने दोस्त की छाती में गोली मारने की घटना सामने आई है. इसके बाद उसने ट्रैक्टर एजेंसी शोरूम के सामने खड़े होकर ट्रैक्टर एजेंसी मालिक के ऊपर दिनदहाड़े एक के बाद एक दो राउंड फायर किए जाने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है.
बदमाश युवक द्वारा ट्रैक्टर शोरूम के सामने खड़े होकर दिनदहाड़े की गई फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई और बदमाश युवक गोली कांड की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.
सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को चिन्हित करते हुए उसकी तलाश में जुट गई. वहीं गोली लगने से घायल यश जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोमवार (19 जनवरी) को यश ठाकुर ने यश जैन पर गोली चलाई और वहां से भाग गया. पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है.
कलाई गांव में घटना के बाद हमलावर ने धनीपुर मंडी के निकट शाहपुर गांव निवासी पिंटू चौधरी के सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के शोरूम पर फायरिंग की और गोलीकांड की वारदात को अंजाम देता हुआ भाग गया.
आरोपी का है आपराधिक इतिहास
इस दौरान थाना हरदुआगंज क्षेत्र के साधु आश्रम क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी यश ठाकुर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है. जो अलीगढ़ के अंदर अपनी खुलेआम गुंडागर्दी कर लोगों के बीच दहशत फैलाकर अपना वर्चस्व कायम रखना चाहता है. जो बदमाश युवक व्यापारियों और एजेंसियों के मालिकों को अपना निशाना बनाता है.
इसके ऊपर नाबालिक अवस्था में किए गए जुर्म के कई मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज है.वही दबंग युवक के पिता विवेक ठाकुर नें भी अपने वर्चस्व को लेकर हरदुआगंज बीच बाजार में एक व्यक्ति को गोली मारी थी.
यही वजह है कि उसके बदमाश बेटे यश ठाकुर ने भी अपने बदमाश पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अलीगढ़ शहर के अंदर लोगों के बीच खौफ पैदा करते हुए अपने वर्चस्व को लेकर ट्रैक्टर एजेंसी के शोरूम पर पहुंचकर दिनदहाड़े उसके बेटे को निशाना बनाते हुए गोली कांड की घटना को अंजाम दिया.
आरोपी ने अपने दोस्त पर चलाई गोली
वहीं इस घटना से पहले बदमाश युवक द्वारा 19 जनवरी को अपने साथी यश जैन पर गोली चलाई और वहां से भाग गया. परिजनों द्वारा लहूलुहान अवस्था में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.
पिता का आरोप है कि बदमाश युवक द्वारा उसके शोरूम पर पहुंचकर उसके बेटे के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई. ट्रैक्टर एजेंसी पर युवक द्वारा की गई फायरिंग की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक समेत इलाका थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए.
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने दी यह जानकारी
फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने बताया कि थाना गांधी पार्क इलाके के मुढ़ेर तिराहे के पास एक व्यक्ति की सोनालिका ट्रैक्टर की एजेंसी है. यहां सोमवार की दोपहर एक युवक ट्रैक्टर एजेंसी के सामने खड़े होकर दो हवाई फायरिंग करने की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.
इस घटना की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस, सीओ और स्वयं उनके द्वारा मौके पर पहुंचते हुए घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया. फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटना से जुड़े साक्ष्य संकलित किए गए. इस युवक की धरपकड़ को लेकर पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया.
पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर गांधी पार्क थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. पुलिस के संज्ञान में आया है कि इस घटना से पहले आरोपी व्यक्ति द्वारा थाना हरदुआगंज क्षेत्र के कलाई बंबा के पास बाइक सवार एक व्यक्ति को भी गोली मारी गई है. पुलिस की तीनों टीमें आरोपी को तलाश कर रही है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.










