सोनभद्र/एबीएन न्यूज। माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, सोनभद्र ने न्यायालयों के कार्यदिवस एवं अवकाश को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 25 जुलाई 2026, चतुर्थ शनिवार को न्यायिक कार्य हेतु मुख्यालय स्थित सभी न्यायालयों के साथ-साथ वाह्य न्यायालय अनपरा, ओबरा, दुद्धी एवं ग्राम न्यायालय घोरावल खुले रहेंगे और नियमित न्यायिक कार्य संपन्न होगा।
इसके साथ ही न्यायालय प्रशासन द्वारा अवकाश में आंशिक परिवर्तन की भी जानकारी दी गई है। पूर्व में दिनांक 14 जनवरी 2026, बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन जिला न्यायालय के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
जनपद न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे उक्त तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपने न्यायिक कार्यों की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
![]()












