Last Updated:
टीवी की चहेती एक्ट्रेस हिना खान ने एक बार फिर अपनी हिम्मत से सबका दिल जीत लिया है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपनी कैंसर जर्नी साझा करते हुए हिना ने बेहद भावुक कर देने वाली बातें कहीं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने इस बीमारी के आगे कभी घुटने नहीं टेके और खुद को कभी मरीज की तरह महसूस नहीं होने दिया. हिना ने अपनी इस जीत का पूरा श्रेय अपने परिवार और पार्टनर रॉकी के अटूट साथ को दिया है. उनका कहना है कि अपनों के प्यार और सही समय पर इलाज की वजह से ही वो आज हमारे बीच मुस्कुराती हुई खड़ी हैं.
हिना खान ने कहा कि शादी के बाद भी रिश्ते में नहीं आया कोई बदलाव.
हिना खान ने मंच से कहा, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने का अवसर मिला है. डॉक्टरों के सहयोग से ही मैं आज यहां खड़ी हूं, और मेरे परिवार के प्यार और मेरे पति रॉकी की हिम्मत की वजह से ही मैं आज ठीक हूं. शादी के बाद भी हमारे रिश्ते में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया, वे आज भी पहले की तरह ही देखभाल करते हैं.’
लोगों को आज में जीना चाहिए
अपनी कैंसर जर्नी पर बात करते हुए हिना ने कहा, ‘मैं काफी समय से इस जर्नी से गुजर रही हूं और आज भी रिकवर करने की कोशिश कर रही हूं. लोग मुझसे सवाल करते हैं कि आपने क्या किया, लेकिन ये जरूरी नहीं कि जो मैंने किया, वो हर किसी पर कारगर साबित हो क्योंकि सबकी बॉडी अलग होती है. मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि लोगों को आज में जीना चाहिए. किसी भी हालत में खुश रहना चाहिए क्योंकि नहीं पता कब क्या हो जाए. जो लोग हेल्दी हैं, वो भी अचानक से बड़ी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं, तो हर पल को खुलकर जीना चाहिए.’
खुद को कभी मरीज की तरह फील नहीं किया
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं वो हर चीज कर रही हूं जो मुझे करनी है. मैंने डॉक्टर से कहा कि मुझे आइसलैंड जाना है और बर्फ के पानी में बाथ लेना है और दुनिया की अलग-अलग जगहों पर ट्रैवल करना है. आज मेरा जो मन करता है, वो मैं खाती हूं; जहां जाना है, वहां जाती हूं. मैंने कभी खुद को मरीज की तरह फील नहीं किया, और न ही मेरे डॉक्टर ने करवाया.’
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()











