सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने रिश्वत मांगने के आरोप में आयकर के घूसखोर अफसर को सात साल की सजा सुनाई है। आरोपी अधिकारी ने गिरफ्तारी के समय सीबीआई टीम पर हमला भी करवाया था।
– फोटो : Adobe Stock
![]()
{“_id”:”69707b3f0f33791028061df5″,”slug”:”up-bribery-income-tax-officer-sentenced-to-7-years-in-prison-for-demanding-10-lakh-rupees-2026-01-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आयकर के घूसखोर अफसर को 7 साल कैद की सजा, मांगे थे 10 लाख रुपये… सीबीआई टीम पर कराया था हमला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
– फोटो : Adobe Stock
कर निर्धारण के लिए व्यापारी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने में आयकर विभाग के अधिकारी निरंजन कुमार को दोषी ठहराया गया है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने उसे सात वर्ष कैद की सजा सुनाई। साथ ही 1.70 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया।
कोर्ट में सीबीआई की ओर से बताया गया कि मेसर्स प्रगति कॉलोनाइजर्स कंपनी के निदेशक जयकेश त्रिपाठी की ओर से 27 मार्च 2015 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके मुताबिक कंपनी के वर्ष 2011-2012 के कर निर्धारण के लिए निरंजन कुमार ने जयकेश को कई बार दस्तावेज के साथ कार्यालय बुलाया। सभी कागजात देने के बाद भी 19 मार्च 2015 को निरंजन कुमार ने उनसे 10 लाख रुपये मांगे। पैसा नहीं देने पर पेनाल्टी लगाने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें – ललितपुर का एक ऐसा गांव, जहां पहली बार 10वीं पास हुई बिटिया, ग्रामीणों ने बताया – आखिर क्यों नहीं पढ़ाते
ये भी पढ़ें – “आई एम दैट” से राहुल गांधी ने सीखा संघर्ष करना, बताया किन किताबों से मिलती है प्रेरणा
जयकेश की शिकायत पर सीबीआई ने जांच की। सीबीआई ने निरंजन कुमार को 31 मार्च को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते आयकर भवन से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त निरंजन ने सीबीआई टीम पर हमला भी कराया था।
![]()


उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। इससे...
Read moreनई दिल्ली. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री समय के साथ लगातार बदलती रही है. कहानियों का अंदाज बदला, किरदारों की परिभाषा बदली...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio