नई दिल्ली: जब भी रेडियो में 90s का रोमांटिक गाना बजता है, दिल के तार पुरानी यादों में उलझ जाते हैं, जीने का मतलब समझा जाते हैं. गाना के बोल रिश्तों और प्रेम की अनकही शर्त याद दिलाते हैं, जो प्रेमी-प्रेमिका अपनी निजी पलों में एक-दूसरे से कहते या कहना चाहते हैं. यह गाना हर दिल अजीज है, जिसे कुमार सानु और साधना सरगम ने करीब 36 साल पहले गाया था. हम विनोद खन्ना-मीनाक्षी शेषाद्रि पर फिल्माए गाने ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ की बात कर रहे हैं जो लोगों का पसंदीदा रोमांटिक सॉन्ग है. फिल्म ‘जुर्म’ के गाने के खूबसूरत बोल इंदीवर ने लिखे थे और संगीत राजेश रोशन ने दिया था. फिल्म का निर्देशन मुकेश खन्ना ने किया था.
![]()











