Last Updated:
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर लॉन्च होने से पहले नाना पाटेकर इवेंट छोड़कर चले गए. दिग्गज एक्टर की नाराजगी पर विशाल भारद्वाज को सफाई देनी पड़ी. भले ही लॉन्च इवेंट में थोड़ा तनाव देखने को मिला, लेकिन फिल्म के दमदार ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही इवेंट बीच में छोड़कर चले गए. जहां इस इवेंट को फिल्म की सफलता के जश्न के रूप में देखा जा रहा था, वहीं इस अचानक घटना ने मीडिया और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर दोपहर 12 बजे इवेंट पर पहुंच गए थे. हालाँकि, फिल्म के लीड हीरो शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी करीब डेढ़ घंटे की देरी से वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनों कलाकार पास के ही एक सिनेमाहॉल में फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने में बिजी थे, जिसकी वजह से मैन इवेंट में देरी हुई. नाना पाटेकर ने लंबे इंतजार के बाद ट्रेलर चलने से ठीक पहले वहां से जाने का फैसला किया. उनका इस तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकलना वहां मौजूद लोगों के लिए हैरानी भरा था.
नाना पाटेकर की नाराजगी
नाना पाटेकर की नाराजगी की खबर जैसे ही वायरल हुई, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सीनियर एक्टर का जमकर सपोर्ट किया. कई लोगों ने लिखा कि इंडस्ट्री में दिग्गज कलाकारों के समय और सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए. फैंस का तर्क था कि नाना पाटेकर उस पीढ़ी के कलाकार हैं, जहां ‘अनुशासन’ सबसे जरूरी है और डेढ़ घंटे का इंतजार किसी भी कलाकार के लिए अपमानजनक हो सकता है.
View this post on Instagram
![]()










