अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावर कपल में शुमार हैं। दोनों इन दिनों दुबई में सैर-सपाटे पर निकले हैं। हाल ही में एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी दुबई यात्रा की झलकिया हैं।
अनुष्का ने दिया विराट को सरप्राइज!
विराट कोहली और अनुष्का ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दुबई में साथ बिताए कपल के कुछ पल कैद हैं। वीडियो में अनुष्का कहती हैं, ‘यह तुम्हारा हॉलीडे है। तुम क्या चाहते हो?’ इस पर विराट कहते हैं, ’10 साल हो गए। तुम्हें पता होना चाहिए ना। मुझे सरप्राइज दो’। अनुष्का कहती हैं, ‘ठीक है’।











