Last Updated:
नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 की रेस से बाहर हो गई है. यह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल करने में नाकाम रही.
नई दिल्ली : 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के ऐलान के साथ ही भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए एक निराशाजनक खबर आई है. ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री ‘होमबाउंड’ नॉमिनेशन पाने में असफल रही है. हालांकि, फिल्म के निर्माता करण जौहर ने इस मौके पर टीम का हौसला बढ़ाया है. करण जौहर ने गर्व जताते हुए लिखा.
फिल्म के ऑस्कर की रेस से बाहर होने के बाद करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने निर्देशक नीरज घायवान को टैग करते हुए लिखा, ‘हमें गर्व है. तुम्हें बहुत प्यार, हमें अपनी कला की रोशनी में नहाने का मौका देने के लिए शुक्रिया.’ जवाब में नीरज घायवान ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करण जौहर के सपोर्ट के बिना यह सफर मुमकिन नहीं था.

(फोटो साभार: Instagram@neeraj.ghaywan)
25 साल पुराना ‘लगान’ का रिकॉर्ड टूटने से चूका
‘होमबाउंड’ को टॉप 5 नॉमिनेशन में जगह मिलती, तो यह आशुतोष गोवारिकर की ‘लगान’ (2001) के बाद इस कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाती. इस साल इस कैटेगरी में ‘सिरात’, ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ और ‘द वॉयस ऑफ हिंद रजाब’ जैसी फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है.
क्यों खास है ‘होमबाउंड’?
नीरज घायवान (मसान फेम) द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली थी. इसकी कुछ खास बातें हैं. हॉलीवुड के महान फिल्ममेकर मार्टिन स्कॉर्सेजी इस फिल्म से एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े थे. फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










