{“_id”:”697261fe52878b4e1c030c41″,”slug”:”delhi-to-pune-indigo-flight-received-bomb-threat-flight-landed-safely-at-pune-airport-2026-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : ANI
विस्तार
देश के अंदर फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार सामने आ रहा हैं। 18 जनवरी (रविवार) को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। टिशू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था। अब फिर ऐसा ही दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में हुआ है।
Trending Videos
इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट 6E 2608 में एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। इस लेटर के मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। इसके बाद उड़ान को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
“IndiGo flight 6E 2608 from Delhi to Pune received a bomb threat in the form of a handwritten note found in the aircraft’s lavatory. The flight landed safely at Pune airport, and all passengers were deboarded safely,” says IndiGo