Last Updated:
4 अवॉर्ड्स और 9 इंटरनेशनल नॉमिनेशन हासिल कर चुकी थ्रिलर एक बार फिर वापसी को तैयार है. पुरानी और दमदार जोड़ी इस बार बिल्कुल नई कहानी और नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने आएगी. मेकर्स का दावा है कि फिल्म पहले से ज्यादा गहरी और चौंकाने वाली होगी. रिलीज से 12 दिन पहले सामने आए पोस्टर और संकेतों ने थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. जानते हैं कौन सी फिल्म की बात कर रहे हैं…
नई दिल्ली. 4 अवॉर्ड्स और 9 इंटरनेशनल नॉमिनेशन हासिल कर चुकी एक सधी हुई थ्रिलर एक बार फिर दर्शकों के सामने लौटने को तैयार है.जिस फिल्म ने उम्र और सादगी को अपनी ताकत बनाकर अपराध और नैतिक द्वंद्व की एक असहज कहानी कही थी, अब उसी की विरासत को आगे बढ़ाने वाला सीक्वल चर्चा में है. इस बार पुरानी और दमदार जोड़ी नए सवालों और नए सच के साथ सामने आने वाली है. खास बात यह है कि यह फिल्म सीधे सीक्वल न होकर एक स्पिरिचुअल फॉलो-अप होगी, जिसमें वही गहराई और सस्पेंस बरकरार रहेगा. रिलीज से ठीक 12 दिन पहले आई इस हलचल ने थ्रिलर प्रेमियों की नजरें फिल्म पर टिका दी हैं. जानते हैं कौन सी फिल्म है ये…

हिंदी सिनेमा में थ्रिलर फिल्मों की बात हो और सीनियर कलाकारों के दमदार एक्टिंग का जिक्र न हो, ऐसा मुश्किल है. साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘वध’ ने यह साबित कर दिया था कि उम्र किसी थ्रिलर की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. अब इसी चर्चित और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म की अगली कड़ी ‘वध 2’ एक नए मोड़ और गहरी कहानी के साथ वापसी करने जा रही है. फाइल फोटो.

‘वध’ एक साधारण-सी दिखने वाली घरेलू कहानी से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक असहज और झकझोर देने वाले क्राइम थ्रिलर में बदल जाती है. फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग दंपत्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका जीवन उस वक्त पूरी तरह बदल जाता है जब उनका बेटा पढ़ाई के लिए अमेरिका चला जाता है. बेटे के भविष्य के लिए वे अपना घर गिरवी रख देते हैं, लेकिन समय के साथ बेटा उनसे दूर होता जाता है और वे आर्थिक व भावनात्मक रूप से अकेले पड़ जाते हैं. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के केंद्र में हैं शंभूनाथ मिश्रा, एक रिटायर्ड स्कूल टीचर, जो अपनी पत्नी मंजू के साथ एक साधारण मध्यवर्गीय जीवन जी रहे हैं. जब एक निर्दयी साहूकार लगातार पैसों के लिए उन्हें प्रताड़ित करता है, तो हालात ऐसे बन जाते हैं कि शंभूनाथ एक ऐसा अपराध कर बैठते हैं, जो उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल देता है. फाइल फोटो.

इस किरदार को संजय मिश्रा ने बेहद संयमित और प्रभावशाली तरीके से निभाया, जबकि नीना गुप्ता ने अपनी शांत मजबूती और भावनात्मक गहराई से कहानी को और मजबूत किया. फाइल फोटो.

निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने फिल्म को बिना किसी दिखावटी ड्रामे के पेश किया. उन्होंने सन्नाटे, छोटे-छोटे पलों और नैतिक द्वंद्व के जरिए तनाव रचा. फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली और इसका IMDb रेटिंग 7.2 रहा. फाइल फोटो.

‘वध’ को 4 बड़े अवॉर्ड मिले और 9 अंतरराष्ट्रीय नॉमिनेशन हासिल हुए. जसपाल सिंह संधू को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला, वहीं संजय मिश्रा ने फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का खिताब जीता. नीना गुप्ता को भी अपने दमदार अभिनय के लिए नॉमिनेशन मिला. फाइल फोटो.

अब मेकर्स ‘वध 2’ लेकर आ रहे हैं. हाल ही में जारी पोस्टर में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता को एक गंभीर और सोच में डूबे हुए अंदाज में दिखाया गया है. पोस्टर पर लिखा टैगलाइन दिया है ‘जानिए इस वध का सच’. फैंस इस टैग को देख मान रहे हैं कि इस बार कहानी सच्चाई, धारणा और नैतिकता जैसे विषयों को और गहराई से टटोलेगी. फाइल फोटो.

‘वध 2’ को भी जसपाल सिंह संधू ने ही लिखा और निर्देशित किया है. यह फिल्म पहली का सीधा सीक्वल नहीं, बल्कि एक स्पिरिचुअल सक्सेसर कही जा रही है, जिसमें नई कहानी होगी लेकिन वही दार्शनिक गहराई और भावनात्मक तीव्रता बरकरार रहेगी. फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म्स के बैनर तले किया है. फाइल फोटो.

फिल्म का प्रीमियर 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 में हुआ, जहां गाला स्क्रीनिंग के दौरान इसे खचाखच भरा थिएटर और लंबी तालियां मिलीं. अब दर्शकों को बेसब्री से इसके थिएट्रिकल रिलीज का इंतजार है. ‘वध 2’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और माना जा रहा है कि यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी. फाइल फोटो.
![]()










