सोनभद्र/एबीएन न्यूज। भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के एनएससी परिसर में आयोजित 5 दिवसीय अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 19 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेली गई।
प्रतियोगिता के दौरान कुल 15 मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों की 12 टीमों के 192 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फाइनल मुकाबला जयंत एवं निगाही परियोजना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जयंत टीम ने रोमांचक संघर्ष में निगाही टीम को 4-3 से पराजित कर विजेता खिताब अपने नाम किया। वहीं निगाही टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह में एनसीएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री राजेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी कर्मियों से खेल-कूद और शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री आलोक होरो (निगाही) को “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” तथा श्री अनादि (जयंत) को “गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट” के सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर जेसीसी सदस्य सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री श्यामधर दूबे, एचएमएस से श्री अशोक पांडे, सीएमओएआई प्रतिनिधि श्री सर्वेश सिंह, सीएमएस एनसीएल डॉ. विवेक खरे, सीएमएस एनएससी डॉ. पंकज, परियोजना जेसीसी सदस्य, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड के सदस्य सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किया जाता है।
![]()












