Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको चौंका दिया है. उन्होंने बताया कि रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए पहले उन्हें अप्रोच किया गया था. हालांकि, उन्होंने खुद इस प्रोजेक्ट से कदम पीछे खींच लिए. इमरान का मानना था कि क्रिएटिव तौर पर उनकी और रोहित की सोच मेल नहीं खा रही थी. इमरान ने स्वीकार किया कि इस रोल के लिए शाहरुख खान उनसे कहीं बेहतर चॉइस थे और वह खुद किंग खान जैसा जादू कभी पैदा नहीं कर पाते.
नई दिल्ली. सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान ने करीब एक दशक लंबे ब्रेक के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है. वह हाल ही में वह वीर दास की फिल्म हैप्पी पटेल में दिखे, जिसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. अब एक्टर इमरान खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर का एक दिलचस्प किस्सा बताया. इमरान ने खुलासा किया कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए अप्रोच किया था.
रोहित शेट्टी के साथ कई बार हुई थी मीटिंग
न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में इमरान खान ने बताया कि चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर उनके और रोहित शेट्टी के बीच कई बार बातचीत हुई थी. एक्टर ने कहा, ‘हमारी इस बारे में कुछ मीटिंग्स हुई थीं, पर हमें महसूस हुआ कि क्रिएटिव तौर पर हमारी सोच मेल नहीं खा रही है. रोहित ने जब मुझे फिल्म सुनाई थी, तो वह बहुत मजेदार थी और बाद में पर्दे पर भी वह वैसी ही सुपरहिट साबित हुई. लेकिन मुझे अंदर से लगा कि शायद मैं उस रोल के लिए सही फिट नहीं हूं. मुझे समझ आ रहा था कि रोहित किस तरह की कॉमेडी बनाना चाहते हैं, वह वाकई फनी थी, लेकिन मुझे लगा कि मैं उसमें फिट नहीं बैठूंगा.’
शाहरुख खान फिल्म के लिए बेहतर चॉइस
इमरान खान ने बड़ी बेबाकी से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं उस रोल के लिए सही था. रोहित और मेरे बीच जो बातचीत हुई, उसमें मैंने साफ कह दिया था कि सुनिए, मुझे नहीं लगता कि हमारी ट्यूनिंग बैठ पाएगी. उस फिल्म के लिए शाहरुख खान मुझसे कहीं बेहतर चॉइस थे और सच तो यह है कि मैं उनकी बराबरी कभी नहीं कर सकता.’
साल 2013 में सुपरहिट हुई थी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’
इसके बाद रोहित शेट्टी ने शाहरुख खान को लेकर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बनाई. किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने धमाका कर दिया. यह साल 2013 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई. रोहित शेट्टी और शाहरुख खान ने मिलकर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. आज भी यह फिल्म बॉलीवुड की पॉप-कल्चर का एक बड़ा हिस्सा बनी हुई है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()











