Last Updated:
‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल को मेरठ पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है. गणतंत्र दिवस की चेकिंग के दौरान, आकाश को काशी टोल प्लाजा पर एक स्कॉर्पियो में पकड़ा गया, जिस पर फर्जी तरीके से पूर्व सांसद का पास लगा था. जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया. चर्चा है कि अंजलि अरोड़ा और कुछ लोकल नेताओं ने आकाश को छुड़ाने के लिए सिफारिशें कीं, लेकिन पुलिस ने किसी भी दबाव को दरकिनार कर कानूनी कार्रवाई की.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा के निजी जीवन में बड़ा संकट खड़ा हो गया है. उनके ब्वॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल को मेरठ पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. इस गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने वीडियो और तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड को बचाने की कोशिश की, नेताओं से मदद मांगी, मगर यहां सिफारिश पर पुलिस के बर्ताव ने लोगों का ध्यान खींचा.
यह पूरी घटना मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी टोल प्लाजा पर हुई. 26 जनवरी के मद्देनजर पुलिस वहां रूटीन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान आकाश अपने चार साथियों के साथ एक स्कॉर्पियो में पहुंचा. गाड़ी पर एक पूर्व सांसद का पास लगा हुआ था, जिसका इस्तेमाल आकाश पुलिस पर रौब गांठने के लिए कर रहा था. जब पुलिस ने कड़ाई से कागजों की जांच की, तो वे फर्जी पाए गए. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आकाश को हिरासत में ले लिया.
पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड और कोर्ट में पेशी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकाश पर पहले भी जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं. वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हाईवे पर गाड़ियां दौड़ा रहा था. मेरठ पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आज 26 जनवरी को उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
![]()










