Last Updated:
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणा बाली’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी यह पैन-इंडिया फिल्म 19वीं सदी के ब्रिटिश भारत की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है. फिल्म में ब्रिटिश राज की क्रूरता, आर्थिक शोषण और अकाल जैसी गंभीर चुनौतियों को दिखाया गया है. ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद विजय और रश्मिका की जोड़ी इस फिल्म से अपनी हैट्रिक पूरी करेगी.
नई दिल्ली: पैन-इंडिया सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. गणतंत्र दिवस के खास मौके पर मेकर्स ने उनकी अगली फिल्म ‘VD 14’ के और रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. इस फिल्म का नाम ‘राणा बाली’ रखा गया है, जो एक ऐतिहासिक ड्रामा है.
‘राणा बाली’ कोई सामान्य मसाला फिल्म नहीं है, बल्कि यह 19वीं सदी के बीच भारत में घटी सच्ची ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले विजय के साथ सुपरहिट ‘टैक्सीवाला’ दी थी. फिल्म में ब्रिटिश राज की क्रूरता और उनके आर्थिक शोषण को दिखाया गया है. सर रिचर्ड टेम्पल और सर थियोडोर हेक्टर जैसे अधिकारियों की दमनकारी नीतियों को उजागर किया गया है, जिसने देश के कई हिस्सों को सूखे और अकाल की ओर धकेल दिया था.
विजय-रश्मिका की ‘हैट्रिक’ जोड़ी
फिल्म के टीजर में भारत में हुए इस नरसंहार की तुलना हिटलर के ‘होलोकॉस्ट’ से भी भयावह बताई गई है. फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर साथ नजर आएंगे. ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद इस कपल की तीसरी फिल्म है. फिल्म में विजय ‘राणा बाली’ के रूप में एक पावरफुल लुक में दिख रहे हैं, जबकि रश्मिका ‘जयम्मा’ का किरदार निभा रही हैं. वहीं, ‘ममी’ फिल्म फेम आर्नोल्ड वॉसलू खूंखार विलेन सर थियोडोर हेक्टर के रोल में नजर आएंगे.
11 सितंबर को होगी रिलीज
फिल्म ‘राणा बाली’ 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म विजय देवरकोंडा और माइथ्री मूवी मेकर्स के बीच तीसरी साझेदारी है. फिल्म को बड़े लेवल पर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर बजट खर्च किया जा रहा है. अजय-अतुल का संगीत और राहुल सांकृत्यायन का विजन इसे एक यादगार सिनेमाई अनुभव बनाने का वादा करता है.
फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से किया था डेब्यू
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है. वे सिनेमा जगत की पॉपुलर जोड़ी है. इस जोड़ी ने पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था, जो ब्लॉकबस्टर रही और दर्शकों ने इनके बीच की नोक-झोंक और रोमांस को खूब सराहा. इसके बाद, वे 2019 में फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में नजर आए, जहां उन्होंने इमोशनल कहानी को संजीदगी से पर्दे पर उतारा. रश्मिका और विजय की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर सफल रही है, बल्कि असल जिंदगी में भी इनकी गहरी दोस्ती और तालमेल अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है. अब फिल्म ‘राणा बाली’ से यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है, जिससे फैंस के बीच अपनी पसंदीदा ‘हैट्रिक’ जोड़ी को देखने का भारी उत्साह है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()











