Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 January 2025: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि दिन मंगलवार है और आज गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन और इस दिन कई घरों में कन्या पूजन भी किया जाएगा. साथ ही मंगलवार को हनुमानजी का व्रत भी किया जाएगा. आज माघ शुक्ल नवमी तिथि, भरणी नक्षत्र, बालव करण और चंद्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेंगे. आज उत्तर का दिशाशूल लगने वाला है. हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. साथ ही आज के दिन गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है और इस दिन मां दुर्गा के साथ हनुमानजी की भी पूजा अर्चना की जाएगी. इस दिन हनुमानजी (बल व भक्ति) और मां दुर्गा (शक्ति व संरक्षण)—दोनों की पूजा करने से जीवन में संतुलन, साहस और सुरक्षा मिलती है.
हनुमानजी की पूजा के साथ-साथ आज गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन की पूजा एक साथ होने से इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है. गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन दस महाविद्या में से एक मां कमला (कमलात्मिका) की पूजा-आराधना की जाती है, उन्हें तांत्रिक लक्ष्मी भी कहा जाता है. दोनों की संयुक्त पूजा से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं परेशानी दूर होंगी और हर कार्य में सफलता भी मिलेगी. मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में माता कमला की साधना करने से साधक को दुर्लभ सिद्धियां प्राप्त होती हैं और जीवन के गूढ़ रहस्यों का ज्ञान होता है. मंगलवार को हनुमानजी की पूजा जहां भौतिक जीवन की समस्याओं से मुक्ति दिलाती है, वहीं गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन माता कमलात्मिका की पूजा आध्यात्मिक शक्ति और ज्ञान का द्वार खोलती है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 जनवरी 2026
आज की तिथि- नवमी तिथि – 07:05 पी एम तक, फिर दशमी तिथि
आज का नक्षत्र- भरणी – 11:08 ए एम तक, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र
आज का करण- बालव – 08:13 ए एम तक, कौलव – 07:05 पी एम तक, तैतिल – 05:52 ए एम, 28 जनवरी तक
आज का योग- शुक्ल – 03:13 ए एम, 28 जनवरी तक, ब्रह्म योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मेष उपरांत वृषभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:12 ए एम
सूर्यास्त- 05:56 पी एम
चन्द्रोदय- 12:12 पी एम
चन्द्रास्त- 02:39 ए एम, 28 जनवरी
आज के शुभ योग और मुहूर्त 27 जनवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:19 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:21 पी एम से 03:04 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:54 पी एम से 06:20 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, 01:00 ए एम, 28 जनवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग: 11:08 ए एम से 07:11 ए एम, 28 जनवरी
रवि योग: 11:08 ए एम से 07:11 ए एम, 28 जनवरी

शिववास: गौरी के साथ – 07:05 पी एम तक, उसके बाद सभा में
आज के अशुभ मुहूर्त 27 जनवरी 2025
राहुकाल: 03:15 पी एम से 04:36 पी एम
यमगण्ड: 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
आडल योग: 11:08 ए एम से 07:11 ए एम, 28 जनवरी
दुर्मुहूर्त: 09:21 ए एम से 10:04 ए एम
गुलिक काल: 12:34 पी एम से 01:55 पी एम
दिशाशूल- उत्तर
![]()











