गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में हुए ‘एट होम रिसेप्शन’ के बाद पटका को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उत्तर-पूर्व (नॉर्थ ईस्ट) की संस्कृति का अपमान किया, क्योंकि उन्होंने उस कार्यक्रम में पारंपरिक ‘नॉर्थ ईस्ट पटका’ नहीं पहना। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेशी मेहमानों सहित सभी ने सम्मान के साथ पटका पहना, लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया। इससे नॉर्थ ईस्ट के लोगों के प्रति असंवेदनशीलता दिखती है।
Times may change, but the attitude of the de facto supremo of the Congress party, Mr. Rahul Gandhi, regrettably appears unchanged.
In an act that was deeply insensitive and insulting to the people of the entire North East, Mr. Gandhi chose not to wear the traditional Patka, a…— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 26, 2026
यह भी पढ़ें – क्या है गमोसा विवाद?: ‘पटका’ को लेकर सियासी घमासान, राहुल गांधी पर BJP ने लगाया पूर्वोत्तर के अपमान का आरोप
कांग्रेस का भाजपा पर करारा पलटवार
इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे भी पटका पहने हुए नहीं दिख रहे हैं। पवन खेड़ा ने सवाल उठाया, ‘क्या आप राजनाथ सिंह जी से भी माफी मांगने को कहेंगे?’ उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वे असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे गैर-मुद्दों को उठा रहे हैं, खासकर तब जब राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि क्या पूरी रणनीति सिर्फ ऐसे छोटे-छोटे मुद्दों को उठाकर सरकार विरोधी माहौल से बचने की है?
Hey @himantabiswa, will you seek an apology from @rajnathsingh ji too?
Or your entire strategy to fight anti incumbency is to pick up such non issues? https://t.co/oEiqJakWuh pic.twitter.com/qE189gxqb8
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) January 26, 2026
सस्ती राजनीति में राष्ट्रपति को न घसीटें- मणिकम
वहीं कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी राजनाथ सिंह की बिना पटका वाली तस्वीर शेयर की। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी राजनीति बंद होनी चाहिए और राष्ट्रपति को इस तरह की सस्ती राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।
अन्य वीडियो













