Last Updated:
Biggest Disaster Film: सिनेमा जगत में कभी-कभी बड़े नाम और भारी-भरकम पैसा भी फिल्म की नैया पार नहीं लगा पाते. एक ऐसी ही एक फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई, जिसे करीब 200 करोड़ के मेगा बजट में तैयार किया गया था. मेकर्स ने इसे हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के 3 बड़े सुपरस्टार को एक साथ पर्दे पर उतारा. सबको लगा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन हकीकत इसके उलट निकली. कमजोर कहानी और फीके वीएफएक्स की वजह से फिल्म रिलीज होते ही चारों खाने चित्त हो गई. आलम यह है कि इतने बड़े सितारों के बावजूद थिएटर में फिल्म दर्शकों के लिए तरस गई और इसे साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म कहलाई.
नई दिल्ली. इंडियन सिनेमा में इन दिनों लार्जर देन लाइफ फिल्मों का दौर है. जब भी किसी फिल्म के साथ भारी-भरकम बजट और बड़े सितारों का नाम जुड़ता है, तो दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच जाती हैं. साल 2025 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म कन्नप्पा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. लगभग 200 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बनी इस फिल्म को लेकर दावा किया गया था कि यह साउथ और बॉलीवुड के मेल से एक नया इतिहास रचेगी, लेकिन रिलीज के बाद जो हकीकत सामने आई, उसने सबको हैरान कर दिया.
फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टार कास्ट थी. फिल्म में लीड रोल में विष्णु मंचू थे, लेकिन चर्चा का मुख्य कारण इसमें होने वाले कैमियो रोल थे. फिल्म में साउथ के पैन इंडिया स्टार प्रभास, मलयालम सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल और बॉलीवुड के खिलाड़ी’ अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों ने काम किया. दर्शकों को उम्मीद थी कि जब पर्दे पर ये तीन दिग्गज एक साथ दिखेंगे, तो सिनेमाघरों में आग लग जाएगी. मगर अफसोस कमजोर कहानी के आगे इन सितारों का स्टारडम भी फीका पड़ गया.
View this post on Instagram
![]()











