12:09 PM, 27-Jan-2026
भारत और यूरोपीय संघ के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने पर चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
– फोटो : X (@rajnathsingh)
Delighted to meet Vice President (HRVP) of the European Union Ms. Kaja Kallas in New Delhi today.
Discussed a range of bilateral security and defence issues including oppurtunities for integrating supply chains for building trusted defence ecosystems and future-ready… pic.twitter.com/tIFKT9qReM
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 27, 2026
उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद है। यह बैठक भारत-ईयू शिखर सम्मेलन से पहले हुई, जिसे दोनों पक्षों के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के रूप में देखा जा रहा है।
11:37 AM, 27-Jan-2026
बैठ की हुई शुरुआत

भारत-ईयू एफटीए
– फोटो : ANI
पीएम मोदी ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के साथ मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक शुरू हो चुकी है।
10:46 AM, 27-Jan-2026
भारत और यूरोपीय संघ के बीच एफटीए पर पीएम ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : एक्स/भाजपा/वीडियो ग्रैब
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच बहुत बड़ा एग्रीमेंट हुआ है। दुनिया में लोग इसकी चर्चा मदर ऑफ ऑल डील के रूप में कर रहे हैं। ये समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़े अवसर लेकर आया है। ये दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का बड़ा उदाहरण बना है। ये समझौता वैश्विक जीडीपी के करीब 25 फीसदी को और ग्लोबल ट्रेड के एक तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।
09:36 AM, 27-Jan-2026
India-EU FTA News LIVE Updates: भारत-यूरोपीय संघ के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’, आज ऐतिहासिक समझौते का एलान संभव
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत आखिरकार सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। आज दोनों पक्षों के बीच जिस बड़े समझौते की घोषणा हो सकती है, उसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है। भारत-ईयू मिलकर वैश्विक व्यापार का लगभग एक-पांचवां हिस्सा प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि दुनिया की करीब 25 प्रतिशत आबादी इन दोनों क्षेत्रों में रहती है। यह आंकड़े दोनों के बीच बढ़ते आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दर्शाते हैं।
यूरोपीय संघ और भारत लंबे समय से आर्थिक समृद्धि, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस साझेदारी में व्यापार और निवेश को केंद्रीय स्तंभ माना जाता है। आज होने वाले भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के नेता एक संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा को अपनाने पर सहमति जता सकते हैं। इसके साथ ही मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत पहली बार 2007 में शुरू हुई थी, जिसे 2022 में दोबारा शुरू किया गया और सोमवार को इसे अंतिम रूप दे दिया गया।
![]()











