Agency:एजेंसियां
Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टारकिड्स हैं, जिनका करियर कुछ खास नहीं चल पाया. किसी स्टार किड का डेब्यू हिट भी रहा, तो बाद में कुछ अच्छा नहीं कर पाए. किसी स्टारकिड का डेब्यू फ्लॉप रहा, लेकिन बाद में खुद को रिवाइव किया और इंडस्ट्रा का टॉप कलाकार बना. आज हम आपको एक ऐसी ही स्टारकिड के बारे में बताने जा रहे हैं.
इस एक्ट्रेस का आज जन्मदिन है. यह आज 40 साल की हो गई है. इस एक्ट्रेस का बॉलीवुड डेब्यू में फ्लॉप रहा. लेकिन बाद में हिट फिल्में दीं. अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम संग सुपरहिट फिल्में दीं. इतना ही साउथ में अपनी अदाकारी से एक बड़ा फैनबेस बनाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

यह सिर्फ एक्ट्रेस नहीं है, बल्कि बहुप्रतिभा की धनी है. यह सिर्फ हीरोइन ही नहीं, सिंगर, म्युजिशियन और परफॉर्मर भी है. इनकी पहचान केवल एक स्टार किड के तौर पर नहीं, बल्कि एक मेहनती और टैलेंटेड आर्टिस्ट के रूप में बनी है. यह एक्ट्रेस कोई और नहीं सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shrutzhaasan)

श्रुति हासन का जन्म 1986 में हुआ. उनकी मां एक्ट्रेस सारिका ठाकुर हैं. हासन परिवार में जन्म लेने के बावजूद श्रुति ने अपनी राह खुद बनाई. वह न सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक स्थापित गायिका और म्यूजिक कंपोजर भी हैं, जिन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shrutzhaasan)
Add News18 as
Preferred Source on Google

श्रुति ने चेन्नई के एबाकस मोंटेसरी स्कूल में पढ़ाई की और दसवीं तक वहीं शिक्षा ग्रहण की. इसके बाद मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई की. बचपन से ही उन्हें संगीत और सिनेमा में गहरी रुचि थी. इसी लगाव ने उन्हें आगे चलकर अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित म्यूजिशियंस इंस्टीट्यूट तक पहुंचाया, जहां उन्होंने संगीत की औपचारिक ट्रेनिंग ली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shrutzhaasan)

महज छह साल की उम्र में श्रुति हासन ने अपने पिता की फिल्म थेवर मगन (1992) में पहला गाना गाया, जिसे इलैया राजा ने कंपोज किया था. इसके बाद स्कूल के दिनों में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘चाची 420’ (1997) में भी गायन किया. साल 2000 में कमल हासन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हे राम’ में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अतिथि भूमिका निभाई और उसी फिल्म के लिए हिंदी और तमिल में टाइटल थीम ‘रामा रामा’ भी गाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shrutzhaasan)

एक एक्ट्रेस के तौर पर श्रुति ने लीड रोल में डेब्यू 2009 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘लक’ से किया. इमरान खान, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा की ओर रुख किया और यहीं से उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shrutzhaasan)

श्रुति को असली पहचान तेलुगु फिल्म ‘अनागनगा ओ धीरुडु’ (2011) से मिली. इन फिल्मों में उनके अभिनय ने उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ दिलाया. इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया. ‘रेस गुर्रम’ (2014) में दमदार भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस तेलुगु मिला. कुल मिलाकर श्रुति के नाम तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सहित कई सम्मान दर्ज हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shrutzhaasan)

हिंदी सिनेमा में श्रुति हासन ने ‘डी-डे’, ‘रामैया वस्तावैया’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘वेलकम बैक’, ‘रॉकी हैंडसम’ जैसी फिल्मों में काम किया. जहां कुछ फिल्मों को समीक्षकों की सराहना मिली, वहीं कुछ बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. एक्टिंग के साथ-साथ संगीत श्रुति हासन की पहचान का अहम हिस्सा है. वह एक स्थापित बैकग्राउंड सिंगर हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shrutzhaasan)

साल 2009 में उन्होंने अपने पिता के प्रोडक्शन ‘उन्नैपोल ओरुवन’ से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर भी डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने अपना खुद का म्यूजिक भी तैयार किया और बैंड के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. श्रुति हासन का सफर इस बात का प्रमाण है कि पहचान नाम से नहीं, काम से बनती है और सुर, स्क्रीन और संवेदनाओं का यह संगम अभी और भी लंबा चलना है. वह 40 की उम्र में भी सिंगल हैं और करियर पर फोकस किए हुए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shrutzhaasan)
![]()











