नई दिल्ली. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत के बाद से ही पूरा महाराष्ट्र सदमे में है. उनकी मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी मातम पसरा है.हाल ही में रितेश देशमुख ने एक्स (X)पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकेगा.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज यानी 28 जनवरी 2026 को प्लैन क्रेश में निधन हो गया है. ये उनके साथ उस वक्त हुआ जब प्लेन लैंडिंग कर रहा था. इस खबर आने के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर करते हुए पोस्ट कर रहे हैं. जाने माने सिंगर राहुल वैद्य ने भी सोशल मीडिया पर उनके साथ पुरानी फोटो शेयर की है, वहीं रितेश देशमुख तो उनकी मौत की खबर के बाद टूट गए हैं.
उनसे मिला स्नेह कभी नहीं भुला पाऊंगा
अजित पवार के निधन से फिल्मी दुनिया में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है.हीं फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग भी गहरे सदमे में हैं. जाने माने एक्टर रितेश देशमुख ने अजित पवार की फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने लिखा है कि यह जानकर बहुत दुख हुआ कि एक हादसे में हमने अजित दादा को खो दिया. वह महाराष्ट्र के सबसे जोशीले नेताओं में से एक थे. अपने काम में जरा भी ढिलाई उन्हें पसंद नहीं थी. उनकी समझदारी बेजोड़ थी और पूरे राज्य में लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे. उन्होंने मुझे जो स्नेह दिया वो मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा. उनके करीबियों के प्रति भी मेरी गहरी संवेदनाएं. उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर पाएगा.
शेयर किया भावुक पोस्ट
राहुल वैद्य का छलका दर्द
सिंगिंग की दुनिा के मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने अजित पवार संग अपनी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजिल दी है, इस फोटो में वह उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं. अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, सभी के लिए चौंकाने वाली खबर है. दादा रेस्ट इन पीस. ओम शांति.

अनुपम खेर भी हुए भावुक
अनुपम खेर ने भी पोस्ट शेयर कर अजीत पवार के निधन पर दुख जताया, उन्होंने लिखा, ‘दादा पवार के निधन से ‘गहरा स्तब्ध’ हैं. अपनी भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार जब भी उनसे मिले, बहुत विनम्रता से बात की.
कंगना रनौत ने एएनआई संग बातचीत में दुख जताते हुए कहा कि असंसद के बाहर इस खबर का पता चला. उन्होंने दुखा जाहिर करते हुए कहा, ‘हे भगवान, यह बहुत भयानक है.बहुत दुख की बात है. मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं हैं. मैं स्तब्ध हूं.

वायरल हो रहा पोस्ट
अजय देवगन ने भी अपने फेसबुक हैंडल पर अजीत पवार के निधन पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि दिवंगत राजनेता के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना है.
बता दें सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे. पुणे जिले में बुधवार सुबह हुए इस विमान हादसे में अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई. IANS के मुताबिक ये बड़ा हादसा , लैंडिंग के वक्त हुआ,जब विमान कंट्रोल खो बैठा और प्लेन क्रैश हो गया.
![]()












