Last Updated:
मशहूर सिंगर अदनान सामी अपनी शादी की 16वीं सालगिरह पर पत्नी रोया पर जमकर प्यार लुटाया. उन्होंने अपनी पत्नी रोया सामी खान के लिए एक दिल धू ले वाला पोस्ट लिखा है. अदनान ने रोया को अपनी जिंदगी की शांत ताकत और अपना पूरा यूनिवर्स बताया है. उन्होंने बड़े ही भावुक अंदाज में कहा कि 16 साल पहले रोया की उस एक हां ने उनकी बिखरती जिंदगी को न सिर्फ सुकून दिया, बल्कि जीने का एक नया मकसद भी दिया.
नई दिल्ली. मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी अपनी शादी की 16वीं सालगिरह पर काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने अपनी पत्नी रोया सामी खान के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है. अदनान ने रोया को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा बताते हुए कहा कि 16 साल पहले जब उन्होंने हां कहा था, तभी से उनकी जिंदगी में असली सुकून और खुशियों की शुरुआत हुई. अदनान के मुताबिक, रोया ने न सिर्फ उनका घर बसाया, बल्कि उनकी जिंदगी को एक नया मकसद भी दिया. फैंस इस जोड़ी के बीच के इस गहरे प्यार और बॉन्डिंग को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं.
View this post on Instagram
![]()












