दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कमांडो काजल की हत्या के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब काजल के भाई निखिल ने दावा किया है कि हत्या की रात काजल ने उससे फोन पर बात की थी। निखिल के मुताबिक, वह बेहद भावुक थी और ससुराल में चल रहे तनाव, आर्थिक दबाव और अपने करियर को लेकर चिंता जता रही थी। बातचीत के दौरान फोन छिन गया और निखिल ने बहन की चीख सुनी। कुछ मिनट बाद अंकुर ने फोन कर हत्या की बात स्वीकार कर ली।
Trending Videos
2 of 5
काजल और उनका भाई
– फोटो : अमर उजाला
काजल के भाई निखिल के अनुसार, दहेज की मांग के कारण काजल के साथ ससुराल में शुरू से ही घरेलू हिंसा हो रही थी। मेरे जीजा के माता-पिता, भाई और बहन कहते थे कि उन्हें ज्यादा दहेज मिलना चाहिए था। शुरू में अंकुर ठीक था, लेकिन बाद में उनका व्यवहार फिर से वैसा ही हो गया। मेरी बहन ब्रेन डेड हो चुकी थी। डॉक्टरों ने कहा कि इलाज संभव नहीं है।
3 of 5
मृतका काजल का भाई और मां
– फोटो : एएनआई
भाई का दावा- हत्या की रात काजल और अंकुर में हुआ था विवाद
निखिल की मानें तो हत्या वाली रात काजल और अंकुर में विवाद हुआ था। इसकी जानकारी काजल ने फोन करके दी थी। वह बेहद भावुक थी। अपने करियर, कर्ज, आर्थिक दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियों और ससुराल में चल रहे तनाव को लेकर विस्तार से बात की थी। शादी से पहले 10 लाख रुपये का लोन लिया था। पांच लाख रुपये अंकुर को दे दिए थे। फिर देवर की शादी के लिए 15 लाख रुपये की ज्वैलरी और कार की किस्त भी वही भर रही थी।
4 of 5
काजल के भाई और उनका बेटा
– फोटो : अमर उजाला
काजल की मां ने भी दोनों के बीच झगड़े की बात कही
मृतक की मां ने कहा ‘उसकी शादी 23 नवंबर, 2023 को हुई थी। उनके बीच शुरू से ही झगड़े होते रहे। वह मुझे पहले दिन से ही सब कुछ बता रही थी।’
5 of 5
कमांडो काजल की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
रंग-रूप को लेकर ससुराल वाले मारते थे ताने
काजल के भाई निखिल के मुताबिक, उनकी बहन को ससुराल में लगातार तानों का सामना करना पड़ता था। प्रेम विवाह होने के कारण ससुराल पक्ष उसे स्वीकार नहीं कर पाया था। मां मीना ने आरोप लगाया कि काजल के रंग-रूप को लेकर उसे अपमानित किया जाता था और मानसिक रूप से तोड़ा जा रहा था।