नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉर्डर 2 फिल्म का कब्जा है. यह मूवी खूब कमाई कर रही है. अब फिल्म की सक्सेस पर सनी देओल ने रिएक्ट किया है और साथ ही अपने फैंस का आभार जताया है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहते हैं- ‘आवाज कहां तक गई आपके दिलों तक. आपको मेरी बॉर्डर 2 पसंद आई थैंक्यू वेरी मच लव यू ऑल’. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी, आपकी बॉर्डर 2 को प्यार देने के लिए आप सबको ढेर सारा प्यार’.
![]()










