Samuhik Kanya Vivah Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश स्थित बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के मौके पर ‘सप्तम कन्या विवाह महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस सामुहिक कन्या विवाह आयोजन में 300 निर्धन, अनाथ और दिव्यांग बेटियों की शादी कराई जाएगी.
बागेश्वर धाम तीर्थ ने इन चयनित बेटियों की लिस्ट जारी कर दी है.
Purnima 2026: वैलेंटाइन डे पर 4 राशियों पर बरसेगा प्यार का सितारा! रिश्ते बदलेंगे, जानें प्रभाव
नेपाल से लेकर पश्चिम बंगाल की बेटियां तक शामिल
इस सामुहिक विवाह महोत्सव की गूंज केवल मध्य प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें नेपाल से लेकर पश्चिम बंगाल समेत देश की 10 राज्यों की बेटियों की शादी कराई जाएगी. चयनित सूची के मुताबिक, मध्य प्रदेश से कुल 229 और उत्तर प्रदेश से 56 बेटियों को शादी कराने के लिए चुना गया है.
इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की बेटियों भी उत्सव में शामिल होंगी. इसके अलावा नेपाल की भी एक बेटी का विवाह बागेश्वर धाम में कराया जाएगा.
दिव्यांग और अनाथ बेटियों को प्राथमिकता
बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुंबई के भिवंडी स्थित सनातन मठ से इन बेटियों के नाम का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि, इस बार आयोजन में सेवा और समर्पण का अनूठा झलक देखने को मिलेगा. लिस्ट में 60 ऐसी बेटियां हैं, जिनके माता-पिता नहीं है, जबकि 138 बेटियों के पिता और 28 लड़कियों की माता नहीं है.
दिसंबर 2025 में हुआ था चयन
शादी के लिए वर और कन्या पक्ष ने 1 से 15 दिसंबर 2025 के बीच बागेश्वर धाम में अपने डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे. इन दस्तावेजों की जांच पड़ताल ते बाद सबसे ज्यादा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सामुहिक कन्या विवाह आयोजन के लिए चुना गया.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देशभर के अन्य मठों और मंदिरों से अपील करते हुए कहा कि, वे अपने सामर्थ्य के अनुसार ऐसे आयोजन करें, ताकि समाज में किसी बेटी को बोझ की नजर से देखा न जाए.
सामुहिक विवाह के लिए चुनी गई लड़कियों के नाम
विवाह के लिए चुनी गई बेटियों में गुना की रंजीता, दिल्ली की राधिका, झांसी की नीलू और पूनम, छतरपुर की शिवानी, सपना और ज्योति, इंदौर की शिवानी और नेपाल की अस्मिता सुनार समेत 300 बेटियों के नाम शामिल हैं. इन सभी बेटियों के लिए विवाह की तैयारियां धाम पर शुरू हो चुकी है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.










