Last Updated:
Vishal Jethwa Life Story : यह कहानी एक ऐसे बॉलीवुड हीरो की है जिसने गरीबी-भूख से खूब संघर्ष किया. बचपन मुंबई की चॉल में बीता. पिता नारियल पानी बेचते थे. अभी एक्टर ने अच्छे से होश भी नहीं संभाला था कि पिता का निधन हो गया. एक्टर की मां ने सैनेटरी पैड तक बेचे. दूसरों के घरों में बर्तन तक बेचे लेकिन हिम्मत नहीं हारी. बेटे का सपना नहीं टूटने दिया. एक्टर ने रानी मुखर्जी की एक फिल्म में खूंखार विलेन का किरदार निभाया. जब हीरो बना तो फिल्म ऑस्कर तक पहुंची. कौन है वो हीरो, आइये जानते हैं……..
नई दिल्ली. हाल ही में ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘होमबाउंड’ से फिल्म के हीरो विशाल जेठवा ग्लोबल मंच पर छा गए हैं. यह बात अलग है कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा. उनका बचपन मुंबई की चॉल में बीता. पिता नरेश जेठवा नारियल पानी बेचते थे. विशाल ने अभी होश भी नहीं संभाला था कि पिता की मौत हो गई. विशाल जेठवा की मां प्रीति जेठवा ने घर संभाला. परिवार का पेट पालने के लिए घरों में सफाई का काम किया. यहां तक कि सैनिटरी पैड्स बेचे. मां के संघर्ष ने विशाल को और मजबूती थी. उन्होंने अपने सपने को पूरा किया और एक्टर बने. शुरुआत में इंडस्ट्री में काम नहीं मिला. रिजेक्शन का समाना करना पड़ा लेकिन हिम्मत नहीं हारी.
विशाल जेठवा ने ग्रेजुएशन बीच में छोड़ दिया और बैकग्राउंड डांसर से करियर की शुरुआत की. यह बात 2009 की है. ‘सा रे गा मा पा लिल चैंप्स’ में बैकग्राउंड डांसर बने. फिर एक्टिंग क्लास जॉइन की. एक्टिंग को हॉबी बना लिया. मां ने इंस्टॉलमेंट में फीस भरी.किसी तरह से एक्टिंग क्लास में भेजा. विशाल ने एक्टिंग से दीवानगी की हद तक प्यार किया.
‘भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप’ में मिला ब्रेक
शुरुआत में नुक्कड़ नाटक में छोटे-मोटे रोल्स किए. तालियां मिलीं तो हौसला बढ़ा. इसी बीच ऑडिशन देना शुरू किया लेकिन हर रोज असलता हाथ लगती थी. असफलता को सफलता मानकर ऑडिशन देना बंद नहीं किया. किसी तरह सोनी टीवी के शो ‘भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप’ में ब्रेक मिला. युवा अकबर का रोल मिला. बस यही से जिंदगी ने नया मोड़ ले लिया. इंडियन टेली अवॉर्ड्स 2015 में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट (मेल) का अवॉर्ड मिला.
मर्दानी 2 में निभाया खूंखार विलेन का रोल
फिर आया साल 2019. रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ रिलीज हुई थी. विशाल जेठवा को मर्दानी 2 में सनी का किरदार मिला. इस फिल्म में खूंखार विलेन का रोल किया. रोल इतना खूंखार था कि पूरे एक साल इस किरदार से बाहर निकलने में लगे. ‘टाइगर 3’ में एक छोटा सा रोल मिला. सलमान खान के साथ काम करने की हसरत पूरी हुई.
होमबाउंड में बने हीरो, चमक उठी किस्मत
होमबाउंड फिल्म के ऑडिशन के समय विशाल के पैर में गंभीर चोट लगी थी. पैर में प्लास्टर और टांके लगे थे लेकिन ऑडिशन दिया. फाइनल राउंड ऑडिशन ईशान खट्टर के साथ हुआ.इस फिल्म को नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया था. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को भारत में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को अंतराष्ट्रीय जगत में बहुत सराहना मिली.
About the Author

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
![]()












