Last Updated:
Bollywood Films Re Release: फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है और इस बार बॉलीवुड ने इसे और भी यादगार बनाने की तैयारी कर ली है. वैलेंटाइन वीक के मौके पर फिल्ममेकर्स सिनेमाप्रेमियों को अनूठा लव गिफ्ट देने जा रहे हैं. दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली चार कालजयी फिल्में एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. 6 फरवरी से लेकर 27 फरवरी के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिलीज होने वाली ये फिल्में पुरानी यादों को ताजा करेंग. नोट कर लीजिए सभी फिल्मों की रिलीज डेट.
नई दिल्ली. प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता. वैलेंटाइन डे के इस खुशनुमा माहौल में फिल्ममेकर्स ने भी आशिकों का दिन बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. अगर आप वही पुरानी रोमांटिक फिल्में बड़े पर्दे पर फिर से जीने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, बॉलीवुड की कुछ ऐसी कालजयी लव-स्टोरी फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने वाली हैं. इनकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है.
इन दिन रिलीज होगी देवदास फिल्म
अब एक बार फिर देवदास का पारो के लिए बेइंतहा प्यार आपको बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगे. यह फिल्म 6 फरवरी को पीवीआर आईनॉक्स में फिर से रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे हैं. ‘देवदास’ शाहरुख खान की पॉपुलर फिल्मों में से एक है. बॉक्स ऑफिस पर ये मूनी ना सिर्फ बड़ी हिट साबित हुई, बल्कि कई दर्जनों अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिए थे.
View this post on Instagram
![]()










