Last Updated:
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश ने हाल में अपने शुरुआती करियर के कड़वे अनुभवों का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक फोटोग्राफर ने कम उम्र में उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की और एक निर्देशक ने सेट पर सबके सामने उन्हें अपमानित किया. इन चुनौतियों और ‘कास्टिंग काउच’ जैसे हालातों के बावजूद ऐश्वर्या राजेश ने हार नहीं मानी. वे अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर ‘वाडा चेन्नई’ और ‘काना’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर अपनी खास पहचान बनाई. आज वह न केवल एक सफल हीरोइन हैं, बल्कि अपनी हिम्मत से लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन चुकी हैं.
नई दिल्ली: मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश आज करियर के जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का रास्ता कांटों से भरा था. फैंस उन्हें ‘वाडा चेन्नई’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए याद करते हैं. ऐश्वर्या राजेश ने हाल में अपने शुरुआती दिनों के उन काले अनुभवों को याद करके फिल्म इंडस्ट्री के स्याह पक्षों को जाहिर किया है. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryarajessh)

ऐश्वर्या राजेश ने निखिल विजयेंद्र के ताजा पॉडकास्ट में अपने करियर के शुरुआती दौर की एक झकझोर देने वाली घटना का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि जब वह बहुत छोटी थीं, तब एक फोटोशूट के दौरान उन्हें बेहद असहज हालात का सामना करना पड़ा था.(फोटो साभार: Instagram@aishwaryarajessh)

ऐश्वर्या राजेश अपने भाई के साथ असाइनमेंट पर गई थीं, लेकिन फोटोग्राफर ने चालाकी से उनके भाई को बाहर भेज दिया था.(फोटो साभार: Instagram@aishwaryarajessh)
Add News18 as
Preferred Source on Google

फोटोग्राफर ने अकेले पाकर उस ऐश्वर्या को ‘अंडरवियर’ पहनने को दी और आपत्तिजनक डिमांड करते हुए कहा, ‘मैं तुम्हारी बॉडी देखना चाहता हूं.’ ऐश्वर्या राजेश ने बताया कि उस छोटी उम्र में वह लगभग उसकी बात मान ही लेतीं, लेकिन ऐन वक्त पर उनकी अंतरात्मा ने उन्हें रोका. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryarajessh)

ऐश्वर्या राजेश ने चतुराई से काम लिया और भाई की अनुमति लेने का बहाना बनाकर उस कमरे से बाहर निकल आईं. यह घटना बताती है कि नई हीरोइनों को किस तरह के मानसिक और शारीरिक शोषण के खतरों से गुजरना पड़ता है. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryarajessh)

ऐश्वर्या राजेश को उत्पीड़न के अलावा वर्कप्लेस पर अपमान का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने याद किया कि एक बार शूटिंग पर कुछ मिनट की देरी होने पर एक निर्देशक ने उन्हें सभी जूनियर आर्टिस्ट्स के सामने बुरी तरह डांट दिया था. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryarajessh)

ऐश्वर्या कहती हैं कि वे डांटने को सहज रूप में ले सकती थीं, लेकिन उस निर्देशक ने पब्लिक के सामने उनकी तुलना दूसरी हीरोइनों से करके उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की थी. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryarajessh)

सिनेमा की दुनिया में इस तरह का व्यवहार किसी भी आर्टिस्ट के आत्मविश्वास को तोड़ सकता है, लेकिन ऐश्वर्या राजेश ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया.(फोटो साभार: Instagram@aishwaryarajessh)
![]()










