अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अनपरा पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियुक्त श्याम सुंदर पुत्र रूप नारायण, निवासी ग्राम रणहोर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 41 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 20/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिंह, उपनिरीक्षक मयाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार राम तथा कांस्टेबल शशिभूषण सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
![]()












