Last Updated:
एकता कपूर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘नागिन’ को अब बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रही है. टीवी पर 11 सालों तक राज करने के बाद अलौकिक दुनिया को अब भव्य सिनेमैटिक स्केल पर पेश किया जाएगा. अगले प्रोजेक्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं. फिल्म के लुक और स्टाइलिंग पर एकता कपूर की विशेष नजर है. इसके अलावा, उनकी फिल्म ‘वीवान’ भी अगले साल रिलीज के लिए तैयार है. यह देखना दिलचस्प होगा कि टीवी की यह लोकप्रिय कहानी सिनेमाघरों में क्या कमाल करती है.
नई दिल्ली: भारतीय टेलीविजन जगत में सुपरनैचुरल फिक्शन की परिभाषा बदलने वाली एकता कपूर अब एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं. साल 2015 में शुरू हुआ ‘नागिन’ का सफर, जिसने मौनी रॉय और अदा खान जैसे सितारों को घर-घर में पहचान दिलाई, अब छोटे पर्दे की सीमाओं को लांघकर बड़े पर्दे की ओर रुख कर रहा है.
फिल्म इंडस्ट्री के करीबी सूत्रों के अनुसार, बालाजी टेलीफिल्म्स अपनी सबसे सफल फ्रैंचाइजी ‘नागिन’ को एक भव्य फिल्म के रूप में पेश करने की योजना बना रहा है. पिछले 11 वर्षों में इस शो ने न केवल टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि एक वफादार फैन बेस भी तैयार किया है. वर्तमान में ‘नागिन 7’ टीवी पर प्रसारित हो रहा है, लेकिन इसकी पौराणिक और फैंटेसी दुनिया की विशालता को देखते हुए मेकर्स इसे अब उच्च स्तर के VFX और सिनेमैटिक अनुभव के साथ पेश करना चाहते हैं.
कास्टिंग पर टिकी सबकी नजरें
फिल्म का विचार अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन सबसे अधिक चर्चा इस बात की है कि ‘सिल्वर स्क्रीन’ पर नागिन का प्रतिष्ठित किरदार कौन निभाएगा? एकता कपूर अपनी ‘नागिन’ के लुक, स्टाइलिंग और ऑडिशन को लेकर बेहद सख्त रहती हैं. टीवी पर भी उन्होंने हर सीजन में नई और प्रभावशाली अभिनेत्रियों को मौका दिया है. ऐसे में फिल्म के लिए किसी बड़े बॉलीवुड चेहरे या टीवी की किसी सुपरस्टार नागिन को चुना जा सकता है. बालाजी और TVF की इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह एक लोक-कथाओं पर आधारित रहस्यमयी ड्रामा है, जो अगले साल रिलीज होगी. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. अक्षय कुमार, तब्बू और परेश रावल जैसे सितारों से सजी फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
एकता कपूर का एक साहसी कदम
‘नागिन’ को बड़े पर्दे पर लाना एकता कपूर का एक साहसी कदम हो सकता है. जिस तरह से हाल के सालों में भारतीय सिनेमा में ‘कांतारा’ और ‘स्त्री’ जैसी लोककथाओं और सुपरनैचुरल फिल्मों को पसंद किया गया है, उसे देखते हुए ‘नागिन’ का फिल्मी अवतार बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है. एकता कपूर की फिल्मों के दीवाने उनकी अगली रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










