Last Updated:
कर्ज में डूबे फिल्ममेकर की किस्मत चमकाने में एक नई-नवेली हीरोइन का बड़ा हाथ था. एक्ट्रेस मासूमियत भरा सवाल न करती, न फिल्ममेकर ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाते. फिल्ममेकर ने जब आर्थिक तंगी के कारण सभी प्रोजेक्ट्स रोकने का फैसला किया, तब एक्ट्रेस के एक सवाल ने उनका दिल जीत लिया. मेकर्स ने फिल्म बनाई और मात्र 18 लाख में बनी इस फिल्म ने 5.4 करोड़ कमाकर प्रोडक्शन हाउस का सारा कर्ज उतार दिया. इसी फिल्म की सफलता से प्रेरित होकर बाद में ‘हम आपके हैं कौन’ बनी, जिसने इतिहास रच दिया.
नई दिल्ली: फिल्ममेकर कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, लेकिन सिर पर बढ़ते कर्ज ने उन्हें इतना निराश कर दिया कि उन्होंने अचानक सभी शूटिंग रोकने का फरमान सुना दिया. जब एक फिल्म की नई-नवेली हीरोइन के कानों तक खबर पहुंची, तो वे बहुत हैरान हुईं. हीरोइन ने मेकर्स से जाते-जाते एक सवाल किया, जिसने उनके दिल को इतना छुआ कि उस फिल्म को पूरा करने का निर्णय कर लिया. यह निर्णय उनकी जिंदगी का सबसे शानदार कदम साबित हुआ. (फोटो साभार: Instagram@itssadhanasinghofficial)

एक्ट्रेस साधना ने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘नदिया के पार’ के बनने का किस्सा सुनाया था. वे बोलीं, ‘वो फिल्म कर तो ली, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि इतनी चलेगी.’ एक इंटरव्यू में हीरोइन से होस्ट ने पूछा, ‘जब यह फिल्म शुरू होने वाली थी, उसी टाइम आपको एक झटका लगा. वह झटका क्या था?’ साधना ने याद करते हुए कहा, ‘उस वक्त अचानक पता चला कि फिल्म बंद हो रही है. सारा प्रोडक्शन हाउस खत्म, क्योंकि वह बहुत कर्ज में थे. उन्होंने सबके सामने हाथ जोड़ दिए, जो बना है उसको रोक दो, जो बनने जा रही है, उसे रोक दो.’ (फोटो साभार: Instagram@itssadhanasinghofficial)

साधना ने आगे कहा, ‘मुझे झटका लगा कि अभी बात चली थी कि फिल्म बनेगी. सोचा कि अब जाना है, तो मैं जाने से पहले राज बाबू (राजकुमार बड़जात्या) से मिलने गई जो सूरज बड़जात्या के पिता हैं. वे सामने बैठे थे, बोले कि ऐसी समस्या आ गई है, क्या बताऊं आपको. मैं बोलीं- मेरी भी फिल्म बंद कर देंगे आप? मैं जाऊं वापस?’ (फोटो साभार: Instagram@itssadhanasinghofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google

साधना की बात सुनकर राजकुमार बड़जात्या ने सबको बुलाया और बताया कि इसने कितनी मासूमियत के साथ बोला है, अब तो मैं यह फिल्म बनाकर रहूंगा, बाकी चाहे बंद हो जाए. (फोटो साभार: Instagram@itssadhanasinghofficial)

साधना की मासूमियत भरी बातों ने फिल्ममेकर के सीधा दिल पर असर डाला. एक्ट्रेस के कहने पर मेकर्स ने फिल्म बनाई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की. (फोटो साभार: Instagram@itssadhanasinghofficial)

‘नदिया के पार’ से फिल्ममेकर के न सिर्फ सभी कर्ज उतर गए, बल्कि उनकी किस्मत भी चमक उठी. विकीपीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म को बनाने में मेकर्स के 18 लाख रुपये खर्च हुए थे, जबकि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.4 करोड़ रुपये था. (फोटो साभार: Instagram@itssadhanasinghofficial)

साधना जहां भी होतीं, राजकुमार बड़जात्या सबको बुलाकर बताते कि हीरोइन की वजह से राजश्री प्रोडक्शन कहां से कहां पहुंच गया. बाद में मेकर्स ने ‘नदिया के पार’ से प्रेरित होकर ‘हम आपके हैं कौन’ बनाई. (फोटो साभार: Instagram@itssadhanasinghofficial)

सलमान खान-माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई. विकीपीडिया के अनुसार, 6 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 128 करोड़ रुपये कमाए.(फोटो साभार: Instagram@itssadhanasinghofficial)
![]()











