Last Updated:
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं. अपनी दोस्ती के लिए भी वह हमेशा मिसाल के तौर पर याद कि जाते हैं. इंडस्ट्री में उनके मददगार स्वभाव के किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं. अब जाने माने डायरेक्टर सुभाष घई ने भी उनकी तारीफ में कसीदें पढ़े हैं.
नई दिल्ली. सलमान खान इडंस्ट्री में अपनी दरियदिली के काफी मशहूर हैं. कई एक्ट्रेसेस को उन्होंने लॉन्च किया है. कुछ के तो ट्रीटमेंट में भी वह लोगों की मदद करते हैं. अपने दोस्तों के लिए भी वह कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते. अब उन्होंने फिर से अपने एक पुराने दोस्त को ऐसा सरप्राइज दिया कि खुद सुभाष घई भी हैरान हो गए. उन्होंने दिल खोलकर भाईजान की तारीफ की है.
सलमान खान की तारीफ में पढ़े कसीदें
हाल ही में सुभाष घई ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के बारे में काफी कुछ लिखा है. उन्होंने अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सच में सलमान खान सबसे अच्छे सितारों में से एक हैं जो अपने सीनियर्स की मन, दिल और हाव-भाव से भी इज्जत करते हैं. मेरे SMS मिलने पर जिसमें मैंने उनसे प्यारे जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर एक करीबी दोस्तों की शाम में शामिल होने के लिए कहा था, उन्होंने अपने घर आकर हमें सरप्राइज दिया और शाम को रोशन कर दिया.अपने पुराने दोस्त के बर्थडे पर आकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया. थैंक यू. हमेशा खुश रहो सलमान ‘
View this post on Instagram
![]()










