नई दिल्ली. ‘झलक दिखला जा’ यह सिर्फ एक गाना नहीं था, बल्कि 2006 का एक म्यूजिकल फिनोमेनन था जिसने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का रुख बदल दिया. जब फिल्म ‘अक्सर’ का यह ट्रैक रिलीज हुआ तो इसने तुरंत हिमेश रेशमिया को एक ग्लोबल सुपरस्टार और यूथ आइकन बना दिया. अपनी खास आवाज और सूफी-पॉप म्यूजिक के अनोखे मेल से हिमेश ने ऐसा जादू किया कि यह धुन हर जगह सुनाई देती थी- हर गली में, हर क्लब में और हर शादी में. इस गाने की पॉपुलैरिटी आज भी लोगों के बीच देखते ही बनती है. समीर के लिखे बोल और इमरान हाशमी की करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस इतनी हिट हुई कि उस दौरान यह गाना 24/7 रेडियो और म्यूजिक चैनलों पर छाया रहा. आज भी, 20 साल बाद जब इसकी सिग्नेचर धुन बजती है, तो सुनने वालों पर पुरानी यादों की लहर छा जाती है. यह गाना एक ऐसे दौर का प्रतीक है जब बॉलीवुड म्यूजिक एक्सपेरिमेंट के दौर से गुजर रहा था. ‘झलक दिखला जा’ ने न सिर्फ हिमेश रेशमिया के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि ‘अक्सर’ जैसी सस्पेंस फिल्म को बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर बनाने में भी अहम भूमिका निभाई.
![]()











