Last Updated:
नेटफ्लिक्स की नई ओरिजिनल फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर नई हलचल पैदा कर दी है. दर्शक लंबे समय से मनोज बाजपेयी को किसी ठोस और कंटेंट-ड्रिवन कहानी में देखने का इंतजार कर रहे थे. ‘घूसखोर पंडित’ के जरिए नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने कंटेंट लाइनअप को और मजबूत किया है, जिससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म स्ट्रीम होते ही चार्टबस्टर साबित हो सकती है.
फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है.
नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक बार फिर एक धमाकेदार प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. इस बार एंटरटेनमेंट जगत के दो दिग्गज मनोज बाजपेयी और सस्पेंस-थ्रिलर के मास्टर निर्देशक नीरज पांडे एक-साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फिल्म का नाम है ‘घूसखोर पंडित’, जिसका पहला ऑफिशियल टीजर मंगलवार 3 फरवरी को रिलीज कर दिया गया. ‘स्पेशल 26’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों के बाद नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी की यह जोड़ी एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है जो सत्ता, नैतिकता और भ्रष्टाचार की गहरी परतों को उजागर करने का वादा करती है.
फिल्म टीजर की शुरुआत एक बेहद असरदार डायलॉग से होती है, ‘हर करप्ट ऑफिसर को बदलने का एक मौका मिलता है. अब ऑफिसर अजय दीक्षित की बारी.’ यह एक ही वाक्य फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट का सार बयां कर देता है. कहानी अजय दीक्षित नाम के एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर बुरे कामों से दागदार रहा है. टीजर से संकेत मिलते हैं कि यह फिल्म केवल एक क्राइम ड्रामा नहीं है, बल्कि एक व्यक्ति के अपने जमीर और समाज के बीच चल रहे द्वंद्व की कहानी है. फिल्म इस सवाल को उठाती है कि क्या सिस्टम की गंदगी में डूबा हुआ एक व्यक्ति वाकई खुद को सुधार सकता है.
View this post on Instagram
![]()










