Last Updated:
मशहूर टीवी एक्ट्रेस और सिंटा (CINTAA) की अधिकारी उपासना सिंह ने एक्टर दीपक कजरी केजरीवाल पर गणतंत्र दिवस इवेंट में बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाए हैं. दोनों के बीच बहस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उपासना सिंह दावा कर रही हैं कि दीपक ने न सिर्फ उनके साथ बदसलूकी की, बल्कि समिति के सदस्य विकास वर्मा के साथ मारपीट भी की और मंच पर माइक छीनकर माहौल खराब किया. हालांकि दीपक कजरी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया, लेकिन वीडियो साक्ष्य सामने आने के बाद सिंटा ने इस मामले की जांच शुरू कर रही है. पूरी टीवी इंडस्ट्री घटना की कड़ी निंदा हो रही है
उपासना सिंह और एक्टर दीपक काजिर के बीच बहस. (फोटो साभार: Instagram@bollywood_videographer)
नई दिल्ली: मशहूर टीवी एक्ट्रेस उपासना सिंह इन दिनों एक विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं. उनका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में उपासना सिंह, एक्टर दीपक कजरी केजरीवाल पर गणतंत्र दिवस के इवेंट में बदसलूकी और का गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं. यह घटना तब घटी, जब पूरी इंडस्ट्री देशभक्ति के माहौल में डूबी हुई थी, लेकिन मंच पर हुई इस तीखी बहस ने उत्सव के रंग में भंग डाल दिया. उपासना सिंह ने न केवल अपने साथ हुई अभद्रता की बात कही, बल्कि दीपक कजरी पर संगठन के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट करने का दावा किया.
वायरल वीडियो के सीन में हालात काफी तनावपूर्ण दिखाई दे रहे हैं, जहां उपासना सिंह लोगों से बात करते हुए न्याय की गुहार लगा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक कजरी ने न केवल उनसे गलत बोला, बल्कि शारीरिक दुर्व्यवहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक ने समिति के सदस्य विकास वर्मा पर थप्पड़ों और घूंसों से हमला भी किया. उपासना को वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है, ‘इन्होंने अभी विकास वर्मा को मारा है और ये महिलाओं के साथ सरेआम बदतमीजी कर रहे हैं.’
View this post on Instagram
![]()










