देवानंद और जीनत अमान की साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म से जीनत रातोंरात टॉप एक्ट्रेस बन गई थी. इस फिल्म का एक गाना तो आज भी पसंद किया जाता है. देव आनंद, मुमताज और जीनत अमान स्टारर फिल्म का वो गाना है ‘फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है…’. इस गाने में फिल्म में हिप्पी कल्चर और युवाओं के बीच नशे की लत को दिखाया था. इस हिट फिल्म को देव आनंद ने ही लिखा था और निर्देशित भी किया था. भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित इस गाने को आवाज लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने दी है. गाने को आज भी सुनकर बहनों का कलेजा फट पड़ता है. भाई तो आज भी अपनी बहनों की विदाई पर इस गाने को सुनकर छिप-छिपकर रोते हैं.
![]()










