Last Updated:
गाजियाबाद में तीन मासूम बहनों के सुसाइड की खबर ने हर किसी का कलेजा चीर दिया है. इस दिल दहला देने वाली घटना पर एक्टर सोनू सूद ने भी अपनी चिंता जाहिर की है. सोनू ने सोशल मीडिया के बढ़ते खतरे को लेकर एक बड़ी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि आज का बचपन मोबाइल के एल्गोरिदम में उलझकर दम तोड़ रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में मांग की है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पढ़ाई के अलावा सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर पूरी तरह पाबंदी लगनी चाहिए. सोनू के मुताबिक, बच्चों को फोन की नहीं, अपनों के साथ और सही दिशा की जरूरत है.
गाजियाबाद की घटना पर सोनू सूद ने अपनी चिंता जाहिर की.
नई दिल्ली. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक घटना पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का भी दिल पसीज गया और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गहरी चिंता जाहिर की है. सोनू सूद ने एक पोस्ट शेयर करते हुए सरकार और अभिभावकों से कड़े कदम उठाने की अपील की. उनका मानना है कि इंटरनेट की दुनिया बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है, जिसे वक्त रहते नियंत्रित करना बेहद जरूरी है.
बच्चों को उनके बचपन में मार्गदर्शन की जरूरत
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं इस मुद्दे पर पहले भी बोल चुका हूं और आज फिर से कह रहा हूं कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगानी चाहिए. सिर्फ पढ़ाई से जुड़े इस्तेमाल को छोड़कर बाकी सब बंद होना चाहिए.’ एक्टर ने यह भी जोड़ा कि बच्चों को उनके बचपन का मार्गदर्शन चाहिए, न कि एल्गोरिदम. उन्होंने लिखा, ‘बच्चों को प्यार और देखभाल की जरूरत है, लगातार स्क्रीन की नहीं.’
सोनू सूद का वीडियो वायरल.
अभी कदम नहीं उठाए तो बहुत देर हो जाएगी
सोनू सूद का मानना है कि बच्चों के लिए फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत सीमित मात्रा में होना चाहिए. इसके लिए नया कानून बनना चाहिए. नोट के आखिरी में लिखते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘यह किसी पर इल्जाम लगाने की बात नहीं है. यह बच्चों को बचाने की बात है. अभी कदम नहीं उठाए तो बहुत देर हो जाएगी. यह घटना सिर्फ एक खबर बनकर न रह जाए. अब वक्त है कुछ करने का.’ इसके अलावा सोनू सूद ने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग से दूर रखना चाहिए.
View this post on Instagram
![]()










