राजधानी लखनऊ में इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में बुधवार दोपहर एक महिला पर कुत्तों ने दौड़ाकर हमला कर दिया। कई जगह पर उसको काटा और पैर का मांस तक नोंच लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।
![]()

वार्ड के पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड की शिवपुरी कॉलोनी में तीन लावारिस कुत्ते हिंसक हो गए हैं। आए दिन किसी ने किसी को काटते हैं। बुधवार को सोना देवी नामक महिला को गली में ही दौड़ाकर हमला कर दिया। भागते हुए महिला गिर गई और कुत्तों ने उसके पैर में कई जगह नोंच डाला। पहले भी ये कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं।
बीती 10 जनवरी को आकाश वर्मा नामक दस वर्ष के बच्चे को इन्हीं कुत्तों ने काटा था। नगर निगम में शिकायत की गई है कि इन हिंसक कुत्तों से लोगों को बचाया जाए। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने की घटना की जानकारी मिली है। टीम को इलाके में जाकर कुत्ते पकड़ने के लिए कहा गया है।
![]()

नई दिल्ली. मुंबई की चमचमाती फिल्मी दुनिया ने हमेशा सपनों को पंख दिए हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं...
Read moreफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों मंगलवार को भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio