आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते उसने बहन को मार दिया।
![]()

घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या कुंज की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आई है।
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी भाई की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![]()

केरल के कोझिकोड में मंगलवार की देर रात एक कपड़ा शोरूम में आग लग गई। मौके पर दमकल वाहन मौजूद...
Read moreप्रगति मैदान में चल रहे भारतीय एआई इम्पैक्ट समिट में हाई सिक्योरिटी जोन से एआई फिटनेस वेयरबल चोरी होने से...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio