Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेकअप-रिलेशनशिप होना आम बात है. बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस रहीं, जिनका 2 शादीशुदा सुपरस्टार संग नाम जुड़ा. इसके अलावा इस एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चा कई को-एक्टर्स संग भी रही. एक एक्टर को पांच साल तक डेट किया, लेकिन हीरो की फिल्म फ्लॉप होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.
यह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है. इस एक्ट्रेस का नाम शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा. इस एक्ट्रेस का नाम जब अक्षय के साथ जुड़ा, तो उनके घर में विवाद शुरू हो गया था. ट्विंकल खन्ना ने एक्ट्रेस संग काम करने से मना कर दिया था. अक्षय ने इस हीरोइन संग तीन सुपरहिट फिल्में दी थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

इस एक्ट्रेस का नाम प्रियंका चोपड़ा है. अपने बॉलीवुड करियर के दौरान प्रियंका कई हाई-प्रोफाइल रिलेशनशिप रुमर का हिस्सा रही हैं. खासकर शादीशुदा को-स्टार्स के साथ उनका नाम जुड़ने से वह लाइमलाइट में रहीं.. हालांकि अब वह अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं, जोकि उनसे 10 साल छोटे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे शाहरुख खान के साथ जोड़ा गया. पिछले साल दोनों के रिलेशनशिप पर एड गुरु के नाम से फेमस एड फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने कमेंट किया था और फिर से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. प्रह्लाद कक्कड़ ने प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के रिश्ते को सीरियस और प्राइवेट बताया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा कि प्रियंका ने कभी सार्वजनिक रूप से इस पर कमेंट नहीं किया, जिससे उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी. शाहरुख खान ने भी इन अफवाहों पर कहा था कि प्रियंका ‘मेरे दिल के बहुत करीब हैं’ और मीडिया की निगेटिव रिपोर्टिंग के लिए माफी मांगी थी.

अक्षय कुमार के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें 2000 के दशक की शुरुआत में आईं, जब दोनों ने ‘अंदाज’, ‘ऐतराज’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे अक्षय के घर में तनाव बढ़ा और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उनसे प्रियंका के साथ काम न करने की बात कही थी.

प्रियंका चोपड़ा ने शाहिद कपूर को कुछ समय के लिए डेट किया था. यह रिश्ता तब चर्चा में आया जब इनकम टैक्स रेड के दौरान शाहिद को प्रियंका के अपार्टमेंट में देखा गया था. दोनों ने साथ में ‘कमीने’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ में साथ काम किया था.

प्रियंका चोपड़ा ने हरमन बवेजा संग रिलेशनशिप को खुलतौर पर स्वीकार किया था. दोनों ने ‘लव स्टोरी 2050’ में काम किया. दोनों ने करीब पांच साल तक डेट किया, लेकिन हरमन की पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद दोनों अलग हो गए.

मिस वर्ल्ड बनने और बॉलीवुड में कदम रखने से पहले प्रियंका चोपड़ा मॉडल असीम मर्चेंट के साथ रिलेशनशिप में थीं. बाद में दोनों का ब्रेकअप विवादों में तब आया जब असीम ने प्रियंका की जिंदगी पर बायोपिक बनाने की कोशिश की, जिसे प्रियंका ने कानूनी तौर पर रोक दिया.

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा निक जोनास संग अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं. हॉलीवुड में काम क रही हैं. उन्होंने कई बार कहा है कि बॉलीवुड में साइडलाइन कर दिया गया था और उनके खिलाफ पॉलिटिक्स होती थी. इसलिए वह हॉलीवुड चली गईं और अब महेश बाबू स्टारर पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ से कमबैक कर रही हैं. फिल्म को एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी.
![]()










