पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तान ने आदतन इस हमले के लिए भारत पर फर्जी आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान को फर्जी आरोप लगाने की हरकत पर जमकर सुनाया है।
भारत ने इस्लामाबाद की मस्जिद में बम धमाके को निंदनीय बताते हुए इसमें हुई जानमाल की हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने में व्याप्त समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने के बजाय अपने घरेलू संकटों के लिए दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित करने का विकल्प चुन रहा है।’
ये भी पढ़ें: US Sanctions Iran Oil: ईरान के तेल कारोबार पर अमेरिका का वार, भारतीय कंपनी समेत 15 संस्थाओं पर सख्त प्रतिबंध
भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस तरह के हर आरोप को पूरी तरह से खारिज करता है, जो निराधार और निरर्थक है। बता दें कि जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में अब तक 31 लोगों की मौत और 169 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
तालिबानी विचारों वाले टीटीपी पर लगे हमले के आरोप
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आत्मघाती हमले के बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तहरीक ए तालिबान (टीटीपी) से जुड़े हमलावर ने गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया था। जहां यह धमाका हुआ है वो पाकिस्तान के अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों की मस्जिद है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: पुलिस से झड़प में इंकिलाब मंच के 50 कार्यकर्ता घायल, उस्मान हादी के लिए न्याय की कर रहे थे मांग
घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक आत्मघाती यानी फिदायीन हमला था। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
अन्य वीडियो











