Last Updated:
‘बॉर्डर 2’ के सिनेमाघरों में आने से पहले वरुण धवन को सोशल मीडिया पर काफी कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ा. जैसे ही फिल्म का गाना घर कब आओगे का नया वर्जन रिलीज हुआ, नेटिजेंस ने वरुण धवन को आड़े हाथों ले लिया. कुछ लोगों को गाने में वरुण के एक्सप्रेशंस खास पसंद नहीं आए और उन्होंने उनकी एक्टिंग को लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब इस पर बॉर्डर 2 के एक्टर वंश भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
वरुण धवन को सोशल मीडिया पर जमकर किया गया ट्रोल.
नई दिल्ली. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में हरियाणवी फौजी बने एक्टर वंश भारद्वाज ने वरुण धवन की ट्रोलिंग पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया का हम सम्मान करते हैं, लेकिन किसी के काम को बिना देखे ही राय बना लेना ठीक नहीं है. लोगों को पहले फिल्म देखनी चाहिए, फिर कुछ कहना चाहिए. जब उनसे पहली ‘बॉर्डर’ और ‘बॉर्डर 2’ की तुलना को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने साफ कहा कि यह तुलना बेमानी हैय. उनके मुताबिक, जिस तरह दो लोग एक जैसे नहीं हो सकते, वैसे ही हर फिल्म का अपना अलग अंदाज और अपनी अलग पहचान होती है.
वरुण धवन को जमकर किया गया था ट्रोल
मालूम हो कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सिनेमाघरों में आने से पहले वरुण धवन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. खासकर जब फिल्म का आइकॉनिक गाना घर कब आओगे रिलीज हुआ, तो नेटिजेंस के एक वर्ग ने वरुण के एक्सप्रेशंस का जमकर मजाक उड़ाया और उनकी आलोचना की थी.
वंश भारद्वाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
वंश ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘जितनी भी ट्रोलिंग हो रही है, उस पर मैं बस इतना ही कहूंगा कि पहले काम देख तो लीजिए, फिर अपना फैसला सुनाइए. फिल्म देखने के बाद आपकी जो भी राय होगी, हमें वह सिर-आंखों पर मंजूर है. एक कलाकार के तौर पर मैं दर्शकों के लिए ही काम करता हूं, लेकिन मेरी कोशिश यही रहती है कि अपनी कला के जरिए जो बात मैं कहना चाहता हूं, उसे पूरी ईमानदारी से कहूं. अगर मेरे काम में सच्चाई होगी, तो वह आप तक जरूर पहुंचेगी और अगर इस बार बात नहीं भी बनी, तो अगली बार हम और ज्यादा जी-जान लगा देंगे.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()











