टी20 विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में ग्रुप डी का मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी जारी है। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी की शुरुआत की।
अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। अफगानिस्तान ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाजों को मौका दिया। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में ईश सोढ़ी, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे और काइल जैमिसन नहीं खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशाम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी।











