फिल्म ‘जीत’ (1996) का मशहूर रोमांटिक गीत ‘तू धरती पर चाहे जहां भी रहेगी’ आज भी दिलों को छू जाता है. इस सदाबहार गाने को अपनी भावनात्मक आवाज़ से कुमार सानू ने गाया है, जबकि संगीत दिया नदीम-श्रवण का था और बोल लिखे समीर ने लिखे थे.यह गीत फिल्म में सनी देओल और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है. गाने में सनी देओल का किरदार अपनी मोहब्बत का इज़हार बेहद सादगी और गहराई के साथ करता है. करिश्मा कपूर की मासूमियत और भावनात्मक अभिव्यक्ति इस गाने को और खास बना देती है.‘जीत’ में सनी देओल और करिश्मा कपूर के साथ सलमान खान भी अहम भूमिका में नजर आए थे. यह गीत आज भी अधूरे प्यार, वफादारी और इंतज़ार की खूबसूरत मिसाल माना जाता है, जो 90 के दशक के रोमांटिक दौर की याद दिलाता है.
![]()










