Last Updated:
वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने अपने पुराने प्यार को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस का ये प्यार और कोई नहीं बल्कि उनका पेट डॉग था. तनीषा के पेट डॉग का निधन हो गया जिसकी कमी उन्हें आज भी खलती है.
तनीषा मुखर्जी
नई दिल्ली. वेलेंटाइन डे का दिन आमतौर पर प्रेमियों के इजहार और रोमांटिक कहानियों से भरा रहता है, लेकिन इस बार तनीषा मुखर्जी ने इस खास मौके को एक अलग ही अंदाज में यादगार बनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसने उनके फैंस को गहराई से छू लिया. यह पोस्ट किसी प्रेमी या रिश्ते के लिए नहीं, बल्कि उनके उस पालतू डॉग के लिए था, जिसे वह अपना ‘सच्चा प्यार’ कहती थीं.
तनीषा ने अपने नोट में लिखा कि पिछले साल उनके डॉग के दुनिया से चले जाने के बाद उनकी जिंदगी वैसी नहीं रही. उन्होंने बताया कि वह उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं था, बल्कि परिवार का अहम हिस्सा था. एक ऐसा साथी, जिसने उन्हें बिना किसी शर्त के प्यार दिया. उन्होंने अपने संदेश में आभार जताते हुए लिखा कि इतना सच्चा और निस्वार्थ प्यार उन्हें पहले कभी महसूस नहीं हुआ था. उनके शब्दों में उस खालीपन का दर्द साफ झलक रहा था, जो किसी बेहद करीबी को खो देने के बाद रह जाता है.
यहां देखें पोस्ट
View this post on Instagram
![]()










