Last Updated:
‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह अपनी छोटी-छोटी बातों की वजह से चर्चा में आ रहे हैं. वे इस बार दीपिका पादुकोण पर कमेंट के चलते नेटिजेंस का ध्यान खींच रहे हैं. दोनों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी केमिस्ट्री से हलचल मचा दी है. दुबई में आयोजित ‘कार्टियर हाई ज्वेलरी गाला’ से दीपिका ने अपने रॉयल ब्लैक लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर रणवीर सिंह ने प्यारा सा कमेंट लिखकर प्यार लुटाया. रणवीर का यह कमेंट देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस ने इसे ‘परफेक्ट हसबैंड गोल्स’ बता रहे हैं.
रणवीर सिंह ने दिए ‘परफेक्ट हसबैंड गोल्स’ (फोटो साभार: Instagram@deepikapadukone)
नई दिल्ली: बॉलीवुड के पसंदीदा पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी शानदार केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया है. हाल में दीपिका पादुकोण ने दुबई में आयोजित ‘कार्टियर हाई ज्वेलरी गाला’ से अपनी कुछ बेहद खूबसूरत और शाही तस्वीरें शेयर कीं. ग्लोबल लग्जरी ब्रांड की एंबेसडर के रूप में दीपिका ने एक शानदार ब्लैक आउटफिट के साथ हीरे का कीमती नेकलेस और ईयररिंग्स पहने थे, जिसमें उनका अंदाज किसी महारानी जैसा लग रहा था. स्लीक बन हेयरस्टाइल और परफेक्ट मेकअप के साथ उनका यह ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसे फैंस ने ‘गॉडेस’ लुक करार दिया.
ग्लैमरस पोस्ट पर दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह का कमेंट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. रणवीर ने अपनी पत्नी के प्रति प्यार और गर्व जाहिर करते हुए फायर इमोजी के साथ ‘ओह मॉम्मा’ कमेंट किया. रणवीर का यह छोटा लेकिन असरदार रिएक्शन फैंस को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर ‘कपल गोल्स’ के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. रणवीर सिंह अक्सर अपनी पत्नी की अचीवमेंट और खूबसूरती की पब्लिक के सामने तारीफ करने के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने साबित कर दिया कि वे एक ‘परफेक्ट हसबैंड’ क्यों कहे जाते हैं. यह कमेंट न केवल उनके आपसी प्यार को दर्शाता है, बल्कि उनकी मस्ती भरी बॉन्डिंग की भी झलक देता है.
(फोटो साभार: Instagram@deepikapadukone)
ग्लोबल स्टाइल आइकन के रूप में पहचान बनाई
दीपिका इंटरनेशनल मंच पर भारत को रीप्रेजेंट करके ग्लोबल स्टाइल आइकन के रूप में अपनी धाक जमा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह अपनी ताजा फिल्म ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता का आनंद ले रहे हैं. रणवीर की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर भी दर्शकों में भारी रोमांच है. प्रोफेशनल लाइफ में ऊंचाइयों को छूने के साथ-साथ यह कपल अपनी पर्सनल लाइफ में भी ग्लैमर, प्यार और स्टारडम का बेहतरीन संतुलन बनाए हुए है. दुबई के एक इवेंट में दीपिका का आत्मविश्वास और रणवीर का पब्लिक के सामने प्यार लुटाना, दोनों ही बातें यह साबित करती हैं कि वे एंटरटेनमेंट जगत के सबसे असरदार और चहेते कपल्स में से एक क्यों हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










