Last Updated:
राम चरण और उपासना ने 31 जनवरी को अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया. कपल दूसरी बार पेरेंट बना. उनके जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर सुनते ही राम चरण के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उपासना ने अपने बच्चों के जन्म का बीटीएस वीडियो शेयर कर सभी को भावुक कर दिया. इस वीडियो में दादा बने चिरंजीवी के चेहरे की खुशी ने फैंस का दिल पिघला दिया है.
राम चरण और उपासना
नई दिल्ली. साउथ के सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना ने 31 जनवरी की रात को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. राम चरण के पिता और बच्चों के दादा चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी को ये गुड न्यूज सुनाई. कपल ने ट्विंस का स्वागत किया जिससे वो दूसरी बार एक बेटे और एक बेटी के पेरेंट्स बने. राम चरण और उपासना के पेरेंट्स बनने की खबर सुन उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोशल मीडिया पर कपल के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई.
अब 10 दिन बाद राम चरण और उपासना ने अपने ट्विंस के जन्म का बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस को भावुक कर दिया है. वीडियो की शुरुआत में गेम चेंजर फेम राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ अपोलो अस्पताल पहुंचते दिखाई देते हैं. दोनों के चेहरे पर खुशी और हल्की बेचैनी साफ झलकती है. अपनी पहली प्रेग्नेंसी से जुड़ी भावनाओं को संजोते हुए उपासना ने उसी कमरे को चुना, जहां पहले उनकी बेटी क्लिन कारा ने जन्म लिया था.
वीडियो शेयर कर इमोशनल हुईं राम चरण की पत्नी
वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि इस खास पल को लेकर हर स्तर पर सटीक और सावधानीपूर्वक इंतजाम किए गए थे. मां और दोनों नवजात शिशुओं की पूरी सुरक्षा के लिए दो अलग-अलग विशेषज्ञ मेडिकल टीमों को तैनात किया गया, ताकि हर ज़रूरत का तुरंत और बेहतर ख्याल रखा जा सके. उपासना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी पूरी अपोलो टीम का आभार जताया है.
Every time I watch this, my heart feels full. I’m deeply grateful for the love, strength, and positivity that surrounds us. With folded hands 🙏, THANK YOU
My family is truly blessed.
Tejesvi Garu & the entire @HospitalsApollo team — your care & commitment meant everything to us.… pic.twitter.com/FKRtfBfMy9
![]()










